Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

दक्षिणीय राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव में राकेश मूंदडा व महेश असावा निर्विरोध निर्वाचित

उदयपुर। रविवार को भीलवाड़ा के आनंदम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के दक्षिणीय राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव 2026 -29  के ल...


उदयपुर। रविवार को भीलवाड़ा के आनंदम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के दक्षिणीय राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के चुनाव 2026 -29  के लिए संपन्न हुए जिसमें उदयपुर से उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश मूंदड़ा तथा संयुक्त सचिव पद पर महेश असावा निर्विरोध निर्वाचित हुए। समाजनों ने इनके निर्वाचन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

इस चुनाव में राधेश्याम चेचानी लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष चुने गए, जबकि रामगोपाल सोमानी को प्रदेशमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में भीलवाड़ा जिले के समाजजनों का विशेष प्रतिनिधित्व देखने को मिला। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण मूंदड़ा ने बताया कि समाज के नवीन भवन आनंद, प्रकल्प जिला महेश सेवा निधि में प्रातः 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक विजयशंकर मूंदड़ा एवं अशोक जैथलिया की देखरेख में प्रारंभ हुई। 

हर दो माह में हो कार्यसमिति की बैठक: रामपाल सोनी

महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए हर दो माह में कार्यसमिति की बैठक आयोजित होनी चाहिए। ताकि महासभा की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने महासभा की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने, पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करने तथा उच्च शिक्षा, रोजगार और युवा सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

समाज हित में करेंगे प्रभावी कार्य: प्रदेशाध्यक्ष चेचानी

नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चेचानी ने कहा की महासभा की योजनाओं को गति देने के लिए सभी जिला अध्यक्षों के साथ नियमित बैठक की जाएंगी। उन्होंने समाज उत्थान, शिक्षा, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देने के साथ सामाजिक आयोजनों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए जन जागरण चलाने का संकल्प व्यक्त किया।


 

No comments