उदयपुर। निवर्तमान जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में श्महिला कांग्रेस एग्जीक्यूटिव कमेट...
उदयपुर। निवर्तमान जिला परिषद सदस्य श्रीमती कामिनी गुर्जर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में श्महिला कांग्रेस एग्जीक्यूटिव कमेटीश् का सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्रीमती गुर्जर ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसहाय यादव का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है।
संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प
इस अवसर पर श्रीमती कामिनी गुर्जर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि, पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगी। मेरा मुख्य उद्देश्य ओबीसी विभाग को धरातल पर अधिक सशक्त बनाना और महिला शक्ति को कांग्रेस विचारधारा से जोड़कर संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करना होगा।

No comments