Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

डॉ. एल. एन. महावर ने मात्स्यकी महाविद्यालय, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर के अधिष्ठाता पद का कार्यभार ग्रहण किया

उदयपुर, 24 जुलाई, 2026। डॉ. एल. एन. महावर ने 24 जुलाई को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मप्रकृप्रौविवि), उदयपुर के मात्...


उदयपुर, 24 जुलाई, 2026। डॉ. एल. एन. महावर ने 24 जुलाई को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (मप्रकृप्रौविवि), उदयपुर के मात्स्यकी महाविद्यालय  के अधिष्ठाता पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ. महावर ने इस विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं। अपने दीर्घ अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं समर्पित कार्यशैली के माध्यम से उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक, अनुसंधान तथा प्रसार गतिविधियों के विकास में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. महावर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना, विद्यार्थियों में व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल का विकास करना, मत्स्य विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों को अधिकाधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से महाविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे।

No comments