Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भगवान श्री महाकालेश्वर की 14वीं कावडयात्रा 8 अगस्त को, 5 दिवसीय कार्यक्रम घोषित

उदयपुर, 24 जुलाई। भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड यात्रा के भव्य आयोजन के लिए एक बैठक...


उदयपुर, 24 जुलाई। भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कावड यात्रा के भव्य आयोजन के लिए एक बैठक स्थानीय लोढा कॉम्पलेक्स पर आयोजित की गई है। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कावड समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने की।

इस अवसर पर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के पाटोत्सव दिनांक 8 अगस्त, 2026, शनिवार के अवसर पर श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा आयड से प्रातः 11.30 बजे निकाली जावेंगी। इस अवसर पर बैठक में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी व्यक्तिगत एवं सामुहिक रूप से सौपी गई व कावड यात्रा के 5 दिवसीय कार्यक्रमो की घोषणा की गई जिसमें पोस्टर विमोचन रविवार -26 जुलाई, स्थान घाटा वाला माताजी समय प्रातः 10.15 बजे, 

श्री बोहरा गणेश जी को आमंत्रण सोमवार - दिनांक 27 जुलाई, समय सांय 5.30 बजे, वृक्षारोपण कार्यक्रम बुधवार - दिनांक 05 अगस्त, स्थान गंगु कुण्ड क्षेत्र समय प्रातः 11.00 बजे, श्री गंगा आरती गुरूवा र- दिनांक 06 अगस्त, स्थान गंगु कुण्ड समय सांयः 6.00 बजे श्री कावड यात्रा शनिवार - दिनांक 08 अगस्त को आयोजित होगी। 

के.के. शर्मा ने बताया कि कावड यात्रा का मार्ग हर वर्ष की भांति गंगोद्भव कुण्ड आयड से आयड पुलिया, अशोक नगर रोड, माताजी मंदिर से शक्ति नगर, टाउनहॉल, सुरजपोल चौराहा, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, बडा बाजार, घंटाघर, जगदीश चौक, चांदपोल पुलिया से अम्बापोल, अम्बामाता मंदिरं, आयुर्वेद चौराहा से श्री महाकाल मंदिर पहुंचेगी । 

इस अवसर पर बैठक में संयोजक मोहनलाल साहू, भंवरलाल चौधरी, सह संयोजक कनिष्क चोधरी, भैरूलाल गायरी,को बनाया गया बेठक मे भगवतीलाल चित्तौडा, अर्जुनलाल धाभाई, ओम नंदवाना, महेश शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, रमेश भामसार, महेश नागदा, सुनिल शर्मा, सुभाष नागला, हरिश आर्य, श्याम शुक्ला, पुष्करलाल शर्मा, सुभाष चित्तौडा, जगनाथ परमार, भुपेश चौबीसा, संतोष शर्मा, नाथुनाथ,महाराज अनिल सुखवाल हरिश शर्मा, एडवोकेट अनिल धाभाई, ओम मेनारिया व महिला संयोजक कुसुम शर्मा व संयोजक अर्चना शर्मा,को चुनागया सह संयोजक महिला चंदा औदिच्य, निर्मला चौधरी, चित्रा मेनारिया, मीरां शर्मा, वीनू पंवार, चन्द्र कांता मेनारिया, तारिका शर्मा, मनीषा मोड, भगवती मेनारिया, दुर्गा चोधरी, सरोज शर्मा, हेमलता नागदा, निक्की विक सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर बैठक का संचालन लक्ष्मीकान्त जोशी ने किया एवं धन्यवाद की रस्म भैरूलाल गायरी ने अदा की। यह जानकारी कावड समिति के प्रवक्ता राजेश पूर्बिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

No comments