Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अब ठोकर चौराहे का होगा विस्तार, यूडीए ने वन विभाग से ली 150 फीट जमीन

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने ली यूडीए में समीक्षा बैठक डेढ़ माह में जूडियों के सामने बनकर तैयार होगा खुबसूरत चौराहा उदयपुर। उदयपुर विकास...

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने ली यूडीए में समीक्षा बैठक

डेढ़ माह में जूडियों के सामने बनकर तैयार होगा खुबसूरत चौराहा

उदयपुर। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने ठोकर चौराहे को चौड़ा करने के लिए चौराहे पर स्थित वन विभाग की जमीन को विभाग को मुआवजा देकर खरीद ली है और अब इस चौराहे को चौड़ा करने का काम तेजी से होगा और कुछ ही दिनों में इस चौराहे का विस्तार होगा। वहीं शोभागपुरा में जूडियों शोरूम के सामने डेढ़ माह में एक खुबसूरत चौराहा बनकर तैयार हो जाएगा।

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अभिषेक खन्ना और अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे विकास कामों की समीक्षा की और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने यूडीए अधिकारियों से ठोकर चौराहे को लेकर चर्चा की। आयुक्त खन्ना ने विधायक जैन को बताया कि ठोकर चौराहे के विस्तारीकरण के लिए ठोकर चौराहे पर वन विभाग की 10 गुणा 50 कुल 150 फीट जमीन आ रही है, जिसे यूडीए ने मुआवजा देकर खरीद लिया है और अब इस चौराहे के विस्तारीकरण का काम तेजी से किया जाएगा और कुछ ही समय में इस चौराहे चौड़ा किया जाएगा, जिससे यहां पर यातायात जाम ना लगे। समीक्षा के दौरान यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, अधिशाषी अभियंता नीरज माथुर, निर्मल अधिकारी विजय कुमार रेगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जूडियों के सामने बनेगा खुबसूरत चौराहा

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने जूडियों के सामने बन रहे चौराहे पर चर्चा की तो अधिकारियों ने बताया कि चौराहे का काम तेजी से हो रहा है और आने वाले डेढ़ माह में यहां पर एक खुबसूरत चौराहा बनकर तैयार हो जाएगा। यह चौराहा शहर के खुबसूरत चौराहों में से एक होगा, जिसे आर्किटेक्ट एसोसिएशन को सजाने के लिए दिया है।

हटेंगे अवैध अतिक्रमण, बनेगी सर्विस रोड़

इस मौके पर विधायक जैन ने शहर के व्यवस्ततम मार्गों में शामिल यूनिवरसिटी रोड़, शोभागपुरा चौराहे पर चर्चा की तो अधिकारियों ने बताया कि इस रोड़ पर यूनिवर सिटी, शोभागपुरा रोड़ चौराहा, रामजी स्वीट्स के बाहर से अवैध अतिक्रमण को हटाकर इस चौराहे पर एक सर्विस लेन दी जाएगी और यह काम 15 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।

लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास नोहरे में बनेगी पार्किंग

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर विधायक ताराचंद जैन को बताया कि लक्ष्मीनारायण मदिर के पास स्थित नागदा समाज का नोहरे को नोहरे के एवज में सीसारमा में यूडीए द्वारा जगह देना तय कर लिया है और अब नोहरे के स्थान पर पार्किग बनाई जाएगी।

15 अगस्त तक नेहरू हॉस्टल के पास काम पूरा

नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सर्विस लेन को लेकर चर्चा में अधिकारियों ने विधायक ताराचंद जैन को बताया कि नेहरू हॉस्टल के पास काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। यहां पर बीच में एक ट्रांसफार्मर आ रहा है और उसे हटाकर डामरीकरण कर 15 अगस्त तक रोड़ शुरू कर दी जाएगी।

पुरोहितों के तालाब पर हटेंगे अतिक्रमण

मास्टर प्लान में शामिल पुरोहितों का तालाब रोड़ पर किए गए अतिक्रमण को लेकर की गई चर्चा में अधिकारियों ने विधायक जैन को बताया कि मास्टर प्लान के अनुसार इस रोड़ पर जो भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण है उन्हें 15 अगस्त तक हटाकर डामरीकरण का काम कर दिया जाएगा।

ट्राईडेंट का काम भी एक माह में

ट्राईडेंट से पिछोला के पास-पास रोड़ को चौड़ा करने के काम के बारे में अधिकारियों ने शहर विधायक जैन को बताया कि सडक़ को चौड़ी करने के लिए सीमेंट के ब्लॉक डालकर चौड़ा कर दिया जाएगा और आने वाले एक माह में इस काम को भी पूरा कर दिया जाएगा।

No comments