Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महिलाओं की पहल: स्वयंसिद्धा-अहिल्या उद्यम एक्सपो 1.0 का भव्य आयोजन 25 से 27 सितंबर तक, 104 स्टॉल लगेगी

-जनजातीय वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए निःशुल्क स्टॉल की व्यवस्था उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्थानीय महिला उद्यमियों को व...

-जनजातीय वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए निःशुल्क स्टॉल की व्यवस्था

उदयपुर। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्थानीय महिला उद्यमियों को व्यापक बाजार से जोड़ने की दिशा में लघु उद्योग भारती, अहिल्याबाई होल्कर इकाई, उदयपुर द्वारा “स्वयंसिद्धा: अहिल्या उद्यम एक्सपो 1.0” का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 25 से 27 सितंबर 2026 तक शुभ केसर गार्डन, उदयपुर में किया जाएगा। “नारी शक्ति से आत्मनिर्भर भारत की ओर” की संकल्पना को समर्पित यह एक्सपो महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बनेगा।

प्रांतीय प्रभारी श्रीमती रीना राठौड़ के मार्गदर्शन एवं इकाई अध्यक्ष डॉ. ऋषिका पानेरी के नेतृत्व में आयोजित इस एक्सपो में 104 रियायती स्टॉल लगाए जा रहे हैं। विशेष रूप से जनजातीय वर्ग की महिला उद्यमियों के लिए निःशुल्क स्टॉल की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का अवसर मिल सके।

आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डॉ. तनु मंगलानी, हीना लोढ़ा,, वंदना जैन, प्रेक्षा पोरवाल, वत्सना परोदा, कुसुम सिरोया, निधि सिरोया की समिति के सुनियोजित प्रयासों से एक्सपो में पारंपरिक परिधान एवं वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियां, स्वादिष्ट व्यंजन, नवाचार आधारित स्टार्टअप्स तथा लाइव क्राफ्ट डेमो सहित विविध उत्पादों और गतिविधियों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।

एक्सपो की ऑन-ग्राउंड व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के लिए निवेदिता द्विवेदी, मोनिका कोठारी, सीमा समर, ममता अग्रवाल, मीनू कुंभट एवं विनीता श्रीमाली के नेतृत्व में समर्पित टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।

आयोजकों के अनुसार, स्वयंसिद्धा: अहिल्या उद्यम एक्सपो 1.0 केवल प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर महिला उद्यमियों, एमएसएमई इकाइयों एवं गृह-आधारित व्यवसायों को सीधे उपभोक्ताओं (बीटूसी) तथा राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। यह आयोजन महिला उद्यमिता को नई पहचान देने के साथ-साथ “लोकल से ग्लोबल” की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।

No comments