उदयपुर, 2 सितम्बर। घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई के तहत बुधवार को शहर में दो स्थानों पर अवैध रूप से...
उदयपुर, 2 सितम्बर। घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई के तहत बुधवार को शहर में दो स्थानों पर अवैध रूप से भण्डारित 30 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी मणि खींची के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अम्बामाता के राताखेत क्षेत्र में राजेश सिंह जादौन उर्फ पप्पु भाई के निवास से 12 तथा रामपुरा चौराहे के निकट अम्बावाड़ी क्षेत्र में उपेन्द्र जादौन उर्फ शैलू भाई के निवास से 18 सिलेण्डर जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी मणी खींची ने बताया कि कार्रवाई में सामने आया कि गैस एजेंसियों के हॉकर्स द्वारा अपने घरों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों का अवैध रूप से भण्डारण किया जा रहा था। जब्त किए गए सभी 30 सिलेण्डर मैसर्स अम्बामाता गैस सर्विस को सुपुर्द किए गए।कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक विशेष मीणा, अरविन्द गर्ग, कालूराम ताबियार एवं पुलिस एएसआई ललित कुमार भी मौजूद रहे।
No comments