Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 5 सितंबर को उदयपुर में सांय 4 बजे रोड शो

उदयपुर. कांग्रेस एवं जनता सेना के तीन वरिष्ठ जनो ने वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार की है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सि...

उदयपुर. कांग्रेस एवं जनता सेना के तीन वरिष्ठ जनो ने वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार की है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि वार्ड 70 से शोएब ने जनता सेना, वार्ड 27 से नरेश गोधा, एवं वार्ड 47 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ मालवीय ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। तीनों ही नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय बनाने का संकल्प लिया इस अवसर पर गजपाल सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष रजनी डांगी आदि उपस्थित थे।
 भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शनिवार 5 सितंबर को सांय 4 बजे विशाल रोड शो होगा जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता नागरिक भाग लेंगे यह रोड शो सूरजपोल गेट से प्रारंभ होकर दिल्ली गेट पर संपन्न होगा. भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यह जानकारी भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी. 

No comments