Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में इलेक्ट्रिक कारों की नई रफ्तार, विनफास्ट के भव्य शोरूम का शुभारंभ

फतेहपुरा-पुला रोड पर प्रीमियम ईवी ब्रांड की एंट्री, उद्घाटन पर पांच कारों की डिलीवरी उदयपुर। शहर में प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजा...


फतेहपुरा-पुला रोड पर प्रीमियम ईवी ब्रांड की एंट्री, उद्घाटन पर पांच कारों की डिलीवरी

उदयपुर। शहर में प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते बाजार के बीच अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांड विनफास्ट के नए कार शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। फतेहपुरा-पुला रोड स्थित शोरूम का उद्घाटन विनफास्ट इंडिया के डिप्टी सीईओ सुदीप्तो घोष के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में ऑटोमोबाइल एवं व्यवसाय जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों, ग्राहकों, उद्योग प्रतिनिधियों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में नवप्रारंभित डीलरशिप की ओर से पांच नई विनफास्ट इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की गई। नए कार मालिकों को चाबियां सौंपकर उनके इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सफर की शुरुआत कराई गई। उद्घाटन के दिन हुई इन डिलीवरी ने शहर में प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाया।
विनफास्ट के अधिकृत डीलर दक्ष मोबिलिटी एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर विकास श्रीमाली ने बताया कि फतेहपुरा-पुला रोड स्थित नए शोरूम में ग्राहकों को कारों की जानकारी, फीचर्स, टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और डिलीवरी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए सुखेर में विनफास्ट की समर्पित वर्कशॉप स्थापित की गई है, जहां वाहन सर्विस एवं आफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा।
उदयपुर में विनफास्ट के प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो में वीएफ 6 और वीएफ 7 प्रमुख मॉडल हैं। कंपनी के वैश्विक पोर्टफोलियो में एमपीवी 7 जैसे परिवार-केंद्रित इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। आधुनिक तकनीक और प्रीमियम डिजाइन के साथ ये वाहन ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
भारत में कंपनी की दीर्घकालीन प्रतिबद्धता के तहत तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित ईवी मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में शुरुआती चरण में वीएफ 6 और वीएफ 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी की सीकेडी असेंबली पर फोकस किया गया है। यह सुविधा भारत में स्थानीय उत्पादन और भविष्य के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा भी की गई। 24 सितंबर 2026 तक नई विनफास्ट कार की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2 ग्राम का गोल्ड कॉइन उपहार स्वरूप दिया जाएगा। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा। नियम एवं शर्तें लागू।
उदयपुर में विनफास्ट की शुरुआत प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। दक्ष मोबिलिटी एलएलपी का लक्ष्य उदयपुर एवं मेवाड़ क्षेत्र के ग्राहकों को अत्याधुनिक ईवी तकनीक, प्रीमियम वाहन, विश्वसनीय सर्विस और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराना है।

No comments