उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्नों ने श्री कृष्ण व राधा...
उदयपुर। सोजतिया द्वारा संचालित नीरजा मोदी स्कूल में आज जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्नों ने श्री कृष्ण व राधा के रूप धरकर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।ार्यक्रम में श्री कृष्ण के जीवन काल की झलकियां तथा उनकी बाल्य काल की क्रीड़ाओं को झांकीयो के रूप में प्रस्तुत किया गया। नन्ही बालिकाओं ने सज धज कर कृष्ण भक्ति के गीतों पर सुंदर समूह नृत्य प्रस्तुत किये जिससे सभी श्रोता झूम उठे।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संस्था के चेयरमेन डॉ. महेंद्र सोजतिया ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्री कृष्ण का जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है उनके द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान जीवन की हर समस्या का समाधान सुझाता है।
कार्यक्रम में अपने संदेश में विद्यालय की निर्देशिका साक्षी सोजतिया ने श्री कृष्ण और राधा के रूप धारण हुए नन्हे मुन्ने बालको का उत्साहवर्धन किया तथा बताया कि सभी को विकट परिस्थितियों में भी सत्य पर अडीग रहने की प्रेरणा प्रभु श्री कृष्ण से मिलती है।

No comments