Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

खांजीपीर बीड़ा में शिवलिंग तोडऩे का मामला, प्रदर्शनकारियों से मिले विधायक

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश उदयपुर। शहर के खांजीपीर बीड़ा में पीपलेश्वर महादेव मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा त...


पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश

उदयपुर। शहर के खांजीपीर बीड़ा में पीपलेश्वर महादेव मंदिर में असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़े गए शिवलिंग के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन कर रहे सर्व समाज के लोगों के बीच में जाकर शहर विधायक ताराचंद जैन ने समझाईश की। इस दौरान शहर विधायक जैन ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि आरोपी पर कठोर कार्यवाही की जाएगी और इसके बाद विधायक जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। 

देहलीगेट चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे सर्व समाज के युवाओं की सूचना पर दोपहर को शहर विधायक ताराचंद जैन देहलीगेट पर पहुँचे और उन्होंने वहां पर युवाओं की पूरी बात सुनी। युवाओं ने इस घटना के बा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही देरी पर आक्रोश जताया। युवाओं ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी के मकान बुलडोजर चलाया जाए। युवाओं से बात कर शहर विधायक ताराचंद जैन ने मौके से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने और नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

No comments