Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर-4 पर जलापूर्ति का कोई समय तय नहीं, आमजन परेशान

-कभी रात 12 बजे तो कभी दिन में एक बजे छोड़ते हैं पानी, नौकरीपेशा परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उदयपुर, 17  सितम्बर। शहर के उपनगरीय क्षेत्र...


-कभी रात 12 बजे तो कभी दिन में एक बजे छोड़ते हैं पानी, नौकरीपेशा परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी

उदयपुर, 17 सितम्बर। शहर के उपनगरीय क्षेत्र पुरोहितों की मादड़ी रोड नंबर-4, लक्ष्मीनगर, गाडोलिया लोहार कॉलोनी व शांतिनगर के निवासी काफी लम्बे से समय से जलदाय विभाग की अनियमित जलापूर्ति व्यवस्था से परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग की ओर से नल से पानी छोडऩे का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया गया है। इसके चलते लोगों को दिनभर इस बात का इंतजार रहता है कि आखिर पानी कब आएगा।
स्थानीय निवासियों के अनुसार कभी रात करीब 11 से 12 बजे जलापूर्ति की जाती है तो कभी दिन में एक बजे पानी छोड़ा जाता है। कई बार जलापूर्ति के समय में अचानक बदलाव कर दिया जाता है। ऐसे में लोगों के लिए अपनी दिनचर्या के अनुसार पानी भरने की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि दिन में नौकरी पर रहने के कारण वे पानी नहीं भर पाते और रात में भी निश्चित समय की जानकारी नहीं होने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
- रात तक करना पड़ता है इंतजार
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पानी आने के इंतजार में कई परिवारों के सदस्य रात 12 बजे तक घर के बाहर बैठे रहते हैं। पानी आने का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि जलापूर्ति देर रात होने पर अगले दिन की दिनचर्या भी प्रभावित होती है। कई परिवारों को सुबह काम पर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने से पहले पानी की व्यवस्था करने में दिक्कत आती है।
- समय तय हो तो मिले राहत
क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्हें इस बात से आपत्ति नहीं है कि विभाग किस समय पानी छोड़ता है। उनकी मुख्य मांग सिर्फ इतनी है कि जलापूर्ति का एक निश्चित समय तय किया जाए। यदि विभाग की ओर से रोजाना एक निर्धारित समय पर पानी छोड़ा जाए तो लोग अपने जरूरी काम उसी के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे और पानी भरने के लिए बेवजह घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि रोड नंबर-4 पुरोहितों की मादड़ी में जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर नियमित और निर्धारित समय-सारणी जारी की जाए। साथ ही तय समय पर ही पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

No comments