उदयपुर, 25 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर दुर्गा वाहिनी विभाग के तत्वावधान में रविवार को भव्य शक्ति संचलन का आयोजन किया गया। इसमे...
उदयपुर, 25 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद, उदयपुर महानगर दुर्गा वाहिनी विभाग के तत्वावधान में रविवार को भव्य शक्ति संचलन का आयोजन किया गया। इसमें 180 दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर नारी शक्ति, साहस और संगठन का परिचय दिया।
संचलन टाउन हॉल से प्रारंभ होकर बापू बाजार, सूरजपोल, अस्थल मंदिर, मार्शल चौराहा, धानमंडी एवं दिल्ली गेट चौराहा होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुआ। सफेद परिधान, भगवा दुपट्टा एवं हाथों में दंड लिए बहनों ने "सेवा, सुरक्षा, संस्कार" का जयघोष करते हुए वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
नारी शक्ति को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनना होगा — लता पड़िया
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती लता पड़िया ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में दुर्गा वाहिनी को और अधिक सशक्त बनने की आवश्यकता है। आज नारी को अबला नहीं, बल्कि सबला बनना है। राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना होगा।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका प्रीति मानावत, उदयपुर विभाग मातृशक्ति संयोजिका गीता मानावत, उदयपुर मातृशक्ति सह-संयोजिका भावना वर्मा, सलूंबर उपाध्यक्ष नीलू दीदी पूर्बिया, सलूंबर जिला संयोजिका नीलम दीदी प्रजापत एवं भिंडर जिला मातृशक्ति संयोजिका मधुकता शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
शक्ति संचलन के माध्यम से बहनों ने समाज में नारी शक्ति, अनुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

No comments