Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

जो प्राप्त है, वही पर्याप्त मानना ही सुख का मूल मंत्र: डॉ. सुरेन्द्र मुनि

देवेन्द्र धाम में नूतन वर्ष व गौतम प्रतिपदा पर प्रवचन सभा आयोजित ​उदयपुर.नूतन वर्ष एवं गौतम प्रतिपदा के पावन अवसर पर देवेन्द्र धाम में आयोजि...


देवेन्द्र धाम में नूतन वर्ष व गौतम प्रतिपदा पर प्रवचन सभा आयोजित

​उदयपुर.नूतन वर्ष एवं गौतम प्रतिपदा के पावन अवसर पर देवेन्द्र धाम में आयोजित 'गौतम रास' समारोह में धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य डॉ. सुरेन्द्र मुनि जी ने कहा कि जो प्राप्त है, वही पर्याप्त मानना मानव का सच्चा ध्येय होना चाहिए। डॉ. मुनि श्री ने तेले तप एवं मौन साधना के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को जीवन में सुख-दुख को समभाव से स्वीकार करने तथा गौतम स्वामी के विनम्रता व विवेक जैसे सद्गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
​डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि आज का मानव आर्थिक दृष्टि से उतना दुखी नहीं है, जितना कि अपनी नकारात्मक मानसिक दृष्टि से परेशान है। हमारी सोच सदैव सकारात्मक होनी चाहिए; बंद पड़ी घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें दूसरों की लकीर छोटी करने के बजाय अपनी लकीर बड़ी खींचने का प्रयास करना चाहिए, जिससे दूसरी रेखा स्वतः छोटी हो जाए। जीवन में किसी को गिराकर या तोड़कर नहीं, बल्कि स्वयं आगे दौड़कर प्रगति करनी चाहिए। प्रेम, शांति और विनम्रता से जीवन में सुख का संचार होता है, जबकि ईर्ष्या व राग-द्वेष केवल दुख लाते हैं।
​सभा में प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि जी ने कहा कि भगवान महावीर के प्रथम गणधर और प्रधान शिष्य गौतम स्वामी का जीवन ज्ञान, दर्शन, चारित्र और लब्धियों से परिपूर्ण था। जैन परंपरा में प्रत्येक शुभ कार्य के शुभारंभ में उनका स्मरण किया जाता है। प्रकांड विद्वान होने के बावजूद वे पूर्ण समर्पण भाव से भगवान महावीर के अनुयायी बने रहे और प्रभु के निर्वाण पश्चात केवलज्ञान प्राप्त कर धर्ममय जीवन का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने महावीर वाणी का प्रचार-प्रसार कर अनेक भव्य जीवों का कल्याण किया।
​नूतन वर्ष की मांगलिक श्रवण के लिए उदयपुर के उप नगरों के अलावा दिल्ली लुधियाना नोएडा गुड़गांव अहमदाबाद पीपाड़ जोधपुर पाली आदि अनेक  शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान समाज द्वारा सभी का स्वागत किया गया। विजय भण्डारी परिवार की ओर से सभी उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को निर्वाण लाडू एवं खीर का प्रभावना (गौतम प्रसादी) वितरण कराया गया। इसके साथ ही भैया दूज एवं नवपद आराधना का आयोजन भी सानंद संपन्न हुआ।

No comments