Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा कर्मचारियों के लिए बोनस, एसग्रेसिया,गुडविल जेस्चर की घोषणा

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए बोनस,  एसग्रेसिया, गुडविल जेस्चर के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रबंधन ...


उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए बोनस,  एसग्रेसिया, गुडविल जेस्चर के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रबंधन एवं हिंदुस्तान जिंक वर्कर्सफेडरेशन के बीच समझौता सम्पन्न हुआ। 

समझोते के अनुसार स्थाई श्रमिकों को एक्सग्रेसिया राशि 166500 रुपये  समान रूप से सभी को मिलेगा। इसी के साथ माइंस मे कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को समान रूप से 108500 रुपये की राशि मिलेगी। फैक्ट्री एवं सरफेस पर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को एक महीने की वास्तविक तनख्वाह के साथ 28000 रुपये की राशि गुडविल जेस्चर के रूप में एवम अगुचा माइंस के ऑपरेटर को  29000 रुपये की राशि गुडविल जेस्चर के रूप में मिलेगी। प्रबंधन पक्ष की ओर से कंपनी के सीईओ अमरेंदु प्रकाश, सी एच आर ओ मुनीश वासुदेवा, सी एफ ओ अमित गुप्ता, सी ओ ओ किशोर एस, सी एफ ओमाइनिंग पुनीत चौधरी, सी एच आर ओ - ऑपरेशन्स मोहम्मद अली के साथ एच आर टीम के सदस्य अक्षत यादव, अनूप कुमार, सौरभ मिश्रा, ममता शर्मा,  सुमनसौरव,  परवेज पठान तथा  हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यू एम शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत, सह महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, मांगीलाल अहीर, मदनेस लोढ़ा, घनश्याम सिंह राणावत, महेंद्र सोनी, लालू राम मीणा एवं रणजीत सिंह ने बोनस एक्सग्रेशिया के समझौते पर हस्ताक्षर किए।


 

No comments