Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुरों से सजी कार्तिक की संगीत गोष्ठी, नन्हे हारमोनियम छात्र कार्तिक माली बने विजेता

मासिक संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन-वादन से बिखेरा प्रतिभा का रंग उदयपुर। गुलाब बाग रोड होटल मुकुंद विलास और हरियाली रेस्टोरें...


मासिक संगीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गायन-वादन से बिखेरा प्रतिभा का रंग

उदयपुर। गुलाब बाग रोड होटल मुकुंद विलास और हरियाली रेस्टोरेंट परिसर में स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को कार्तिक माह के अवसर पर कार्तिक संगीत उत्सव एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध युवा तबला वादक एवं मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामस्वरूप रतौनिया के शिष्य श्याम सुंदर नागर थे । अध्यक्षता  गायक विशाल कलावंत ने की और विशिष्ट अतिथि  आकाशवाणी उदयपुर की एफएम आरजे प्रियंका श्रीमाली थी। नन्हे हारमोनियम छात्र कार्तिक माली ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया दूसरे स्थान पर छात्र गौरव माली रहे।  निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि  प्रभावशाली प्रस्तुति गिटार छात्रा और सिंगर सुगना गमेती की रही। तक्ष व्यास और तीर्थ व्यास ने हारमोनियम और कांगो की शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत की। मुख्य आकर्षण काशवी शर्मा का इंग्लिश सॉन्ग रहा। सुगना ने गिटार पर ओ पालनहारे एवं ऐसी लागी लगन भजन गाया। शुरुआत जाह्नवी बंसल की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कार्तिक माली सहित विद्यार्थियों ज्योति मेघवाल ने ‘रघुपति राघव राजा राम’, ग्रंथ त्रिवेदी ने ‘होठों से छू लो तुम ’  वीनू गुर्जर ने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’  वंशराज सिंह ने हारमोनियम पर वंदे मातरम, शास्वी जैन ट्विंकल ट्विंकल लिटिल, सूर्यांशी मित्तल ने  मीठे रस से, सोम्य जैन ने ‘तुम्हीं हो माता-पिता’ व पायोजी मैंने राम रतन धन पायो की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। छात्रा अराध्या वैष्णव ने प्यार हुआ चुपके से, नीलम वैष्णव ने राजस्थानी लोक संगीत, लक्ष्मी असवानी ने जरा होले होले, वरिष्ठ नागरिक जयकिशन आसवानी ने  दिल धड़कता है, जाह्नवी सोनी ने वायलिन पर मेरे ढोलना धुन एवं नागिन धुन की सुरमई प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम सुंदर नागर ने एकल तबला वादन प्रस्तुत किया। छात्र प्रभात गरासिया प्रवेश पंवार नीलम वैष्णव राग जौनपुरी में छोटा ख्याल पायल की झंकार प्रस्तुत किया। संगत तबले पर श्याम सुंदर नागर और हारमोनियम पर प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने की। समारोह  में अनुशासन पुरस्कार लेकिशा श्रीमाली, स्वच्छता ज्योति मेघवाल वरिष्ठ गायक जय किशन असवानी प्रभावशाली प्रस्तुति सुगना गमेती सर्वाधिक उपस्थित पुरस्कार शास्वी जैन को दिया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय को प्रतिशत देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने किया। अभिभावकों ने प्रस्तुतियां को खूब सराह और संस्थान के संगीत क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने धन्यवाद की रस्म अदा की। उन्होंने मुख्य अतिथि, विद्यार्थियों एवं उपस्थित संगीतप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। 

कलाकार श्याम सुंदर नागर परिचय :- श्याम सुंदर नागर , मास्टर ऑफ आर्ट्स, संगीत (तबला) राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से , स्वर्ण पदक 2019, UGC - NET - JRF क्वालिफाय - 2019 आपने मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामस्वरूप रतौनिया जी के मार्गदर्शन में गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत तबले कि शिक्षा प्राप्त की है। आप 2018 में राज्य-स्तरीय युवा महोत्सव में एकल तबला वादन एवं आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के साथ ही कई मंचों पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। हाल में ही संगीत विभाग, MLSU उदयपुर से विभागाध्यक्ष डॉ. पामिल मोदी जी के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है।

No comments