उदयपुर। सौभागपुरा स्थित आनन्द विहार गोपाल पार्क कॉलोनी में दिवाली स्नेह मिलन समारोह पार्षद कविता जोशी के सम्मान के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ...
उदयपुर। सौभागपुरा स्थित आनन्द विहार गोपाल पार्क कॉलोनी में दिवाली स्नेह मिलन समारोह पार्षद कविता जोशी के सम्मान के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में कालोनी अध्यक्ष डॉ.बालकृष्ण एंव सचिव राजेश खोईवाल ने मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा तथा क्षेत्रीय निर्वाचित पार्षद व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कविता जोशी तथा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी पुलिस उप अधीक्षक छगन राजपुरोहित तथा अन्य गणमान्य जनों का माल्यार्पण कर शाल पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। फूल सिंह मीणा ने कविता जोशी को सर्वाधिक योग्यता धारी पार्षद बताया व प्रथम बार आयोजित भव्य आयोजन के लिए तथा दीपावली की शुभकामनाए दी। डा.कविता जोशी ने एतिहासिक विजय तथा सम्मान के लिए आयोजको का धन्यवाद किया। अतिथियों ने विजेताओ को पुरस्कार प्रदान कर होसला बढाया। इस अवसर पर पूर्व उप सरपंच भूपेंद्र श्रीमाली, विक्रम देवडा,के के मेहता,पूर्व पार्षद रीतापुरी गोस्वामी, सत्य नारायण गुप्ता, राखी गोस्वामी,अंकुर मेहता, सीए कमलेश मून्दडा, राजेशपुरी गोस्वामी अरुण पितलिया आदि ने कोरियोग्राफर डा. अल्का जांगिड एंव रंगोली के लिए आशा मालवीया सहित आयोजन की भरपूर प्रशंसा की। सचिव राजेश खोईवाल ने आयोजन की सफलता के लिए सभी अतिथियो गणमान्य जनों का धन्यवाद किया। संचालन अनीता जैन ने किया।

No comments