उदयपुर। श्री लश्करी अग्रवाल पंचायत समाज मीडिया संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि श्री लश्करी अग्रवाल पंचायत समाज की कार्यकारिणी बैठक विभिन्...
उदयपुर। श्री लश्करी अग्रवाल पंचायत समाज मीडिया संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि श्री लश्करी अग्रवाल पंचायत समाज की कार्यकारिणी बैठक विभिन्न विषयों को लेकर अध्यक्ष शिव प्रकाश अग्रवाल के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
राजेश अग्रवाल ने बताया कि लश्करी पंचायत समाज द्वारा दीपावली स्नेह मिलन पर चर्चा की गई। दीपावली के बाद स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज जनों की अधिक अधिक संख्या रहेगी।
अध्यक्ष शिव प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव गजेंद्र अग्रवाल ने समाज को अधिक से अधिक संगठित करने एवं मजबूत करने पर जोर दिया एवं कहा कि हम सभी समाज जनों को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि जल है तो जीवन है हम सभी को इसी को ध्यान में रखना है। वर्तमान में उदयपुर में पानी की कमी है जल संकट है हम सभी समाज वासियों को जल का अधिकतम संरक्षण करना है जल के अपव्यय को रोकना है जल का अधिकतम सदुपयोग करना है। इस अवसर पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई गई एवं जल का सदुपयोग करने के लिए कहा गया। नरेंद्र जी गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर सत्यनारायण गुप्ता दिनेश अग्रवाल नरेंद्र गुप्ता प्रहलाद अग्रवाल राजकुमार अग्रवाल नलिन गुप्ता नीलम अग्रवाल रिंकू मित्तल कैलाश मंगल दिलीप अग्रवाल सुरेश अग्रवाल जगदीप मंगल सहित विभिन्न समंजन उपस्थित थे।

No comments