Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेन्‍ट 2026 : दूसरे दिन की शुरुआत उत्साह और जोश के साथ

उदयपुरः सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा संगम के सहयोग से आयोजित सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेन्‍ट 2026 के दूसरे दिन का शुभारंभ प...


उदयपुरः सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर द्वारा संगम के सहयोग से आयोजित सेंट पॉल्स यूथ पार्लियामेन्‍ट 2026 के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य,  ऊर्जावान नेता एवं सेन्‍ट पॉल्स स्कूल के पूर्व विद्यार्थी राज सिंह झाला के स्वागत के साथ हुई। युवा प्रतनिधियों को संबोधति करते हुए उन्‍होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में और जिम्‍मेदार भूमिका नभिाने तथा एक सशक्त सरकार और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उनके प्रेरणादायक विचारों ने प्रतिभागियों को भविष्‍य के जिम्‍मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रोत्साहति किया।

सभी समितियों में उत्साह,  आत्मवश्विास और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने निर्धारित विषयों पर चर्चा, विचार-विमर्श और सार्थक बहस में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि पारंपरकि वेशभूषा में पहुंचे,  जिसने कार्यक्रम में विशेष सांस्कृतकि रंग भर दिया। उनकी वेशभूषा ने भारत की समृद्ध सांस्कृतकि विविधता और विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। यूथ पार्लियामेन्‍ट का दूसरा दिन लोकतांत्रकि भावना,  बौद्धिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता और सांस्‍कृतिक गौरव का सुंदर संगम रहा। इस आयोजन ने युवा प्रतभिाओं को अपने विचार व्यक्त करने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का एक समृद्ध मंच प्रदान किया।

No comments