prakash sharma R NEWS INDIA उदयपुर, 31 अक्टूबर। खुशियों, परंपराओं और उत्सवों के रंगों से सराबोर माहौल के बीच विंडहम ग्रैंड उदयपुर पैलेस में ...
prakash sharma
होटल के खूबसूरत पूल डेक 'जलविहार' में आयोजित इस समारोह को खास बनाने के लिए आकर्षक सजावट के साथ विशेष हाई-टी का आयोजन किया गया। डायरेक्टर फूड एंड बेवरेज श्री अमरेंद्र के निर्देशन और एग्जीक्यूटिव शेफ श्री मोखम के मार्गदर्शन में अतिथियों के लिए विशेष शाकाहारी व्यंजन, चुनिंदा बेकरी उत्पाद और लजीज मिठाइयां तैयार की गईं। स्वाद और मेहमाननवाजी के इस अनूठे संगम ने आयोजन को यादगार बना दिया।
समारोह का सबसे खास और आकर्षक पल वह रहा, जब अतिथियों ने होटल के प्रबंधन एवं शेफ की टीम के साथ मिलकर पारंपरिक केक मिक्सिंग की रस्म में हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे, फल और सुगंधित मसाले मिलाए। इस सामूहिक गतिविधि ने न केवल लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर दिया, बल्कि उत्सव की खुशियां साझा करने का खूबसूरत संदेश भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
होटल के वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस विशाल कपूर ने केक मिक्सिंग की परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केक मिक्सिंग केवल केक बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि खुशियों को साझा करने, रिश्तों में मिठास घोलने और आपसी एकजुटता को मजबूत करने का उत्सव है। जिस तरह अलग-अलग सामग्रियां मिलकर एक स्वादिष्ट केक तैयार करती हैं, उसी तरह प्रेम, सद्भाव और सहयोग से जीवन भी खूबसूरत बनता है। विंडहम ग्रैंड उदयपुर पैलेस का प्रयास है कि प्रत्येक अतिथि को ऐसे अनुभव दिए जाएं, जो लंबे समय तक उनकी यादों में बने रहें।
होटल की मार्केटिंग मैनेजर सुश्री नंदिनी शर्मा ने बताया कि पूरे आयोजन की रूपरेखा और तैयारियां वाइस प्रेसिडेंट-ऑपरेशंस विशाल कपूर के मार्गदर्शन में की गईं। उन्होंने कहा कि होटल में हर त्योहार को पारंपरिक उल्लास, भव्यता और नए अनुभवों के साथ मनाने की विशेष परंपरा है। केक मिक्सिंग समारोह के साथ ही आगामी त्योहारी सीजन की गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर भी अतिथियों के लिए कई विशेष कार्यक्रम और आकर्षक आयोजन किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि केक मिक्सिंग समारोह क्रिसमस से पहले मनाई जाने वाली एक खूबसूरत परंपरा है, जिसमें विभिन्न मेवों, फलों और मसालों को मिलाकर विशेष मिश्रण तैयार किया जाता है। इसे निर्धारित समय तक तैयार रखा जाता है, ताकि क्रिसमस केक में इसका भरपूर स्वाद और खुशबू आ सके।
विंडहम ग्रैंड उदयपुर पैलेस में आयोजित इस समारोह ने न केवल उत्सवों के मौसम का शानदार आगाज किया, बल्कि उदयपुर की शाही मेहमाननवाजी और आधुनिक लग्जरी के साथ पारंपरिक उत्सव संस्कृति का भी खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया। अब शहरवासियों और पर्यटकों को होटल में क्रिसमस एवं नववर्ष के आगामी आयोजनों का इंतजार रहेगा।

No comments