Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रेस्क्यू अभियान के पहले दिन 5 पुरुष एवं 2 महिला असहाय, बेसहारा, विमंदित प्रभुजी का रेस्क्यू किया

  उदयपुर: 14 अक्टूबर. आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को अपना घर आश्रम उदयपुर से मुख्यालय भरतपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग राजस्थान ...

 



उदयपुर: 14 अक्टूबर. आज दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को अपना घर आश्रम उदयपुर से मुख्यालय भरतपुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में विशेष रेस्क्यू अभियान का शुभारंभ राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, बेदला सरपंच श्रीमती निर्मला प्रजापत एवं अभियान प्रभारी श्री शैलेन्द्र त्यागी  द्वारा चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर  किया गया।  जिसमें से दो एम्बुलेंस बांसवाड़ा जिला एवं दो उदयपुर जिला में रेस्क्यू के लिए रवाना की गई।

श्रीमती माहेश्वरी ने आश्रम का अवलोकन किया एवं प्रभुजी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपना घर आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताया।

आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के पहले दिन 5 पुरुष एवं 2 महिला असहाय, बेसहारा, विमंदित प्रभुजी का रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा,उपचार और पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया। 

समारोह में  अपना घर आश्रम के अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, सचिव गोपाल कनेरिया, वित्त सचिव राजेश गर्ग, समाजसेवी बंशीलाल कुम्हार, नरेश प्रजापत, श्रीमती अल्पना गर्ग, मोहनसिंह राठौड़ के साथ आश्रम के सेवा साथी उपस्थित थे।

  यह अभियान उदयपुर जिला,राजसमंद जिला, चितौड़ गढ़ जिला, सलूंबर जिला, बांसवाड़ा जिला, डूंगरपुर जिला एवं प्रतापगढ़ जिले में 18 अक्टूबर 2024 तक रहेगा जिसमें  बेसहारा ,बीमार ,पुरुष एवं महिलाओं को रेस्क्यू किया जाएगा। आपको कहीं भी असहाय,बीमार,आश्रयहीन प्रभुजी मिले तो उसकी सूचना 7412061028 पर देवें।

No comments