उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य करवा चौथ उद्यापन के उपलक्ष्य में आज सभी महिलाएं पीले चावल के साथ ब...
उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य करवा चौथ उद्यापन के उपलक्ष्य में आज सभी महिलाएं पीले चावल के साथ बोहरा गणेश मंदिर पहुची और चरणों में पीले चावल रख मंगल आयोजन की प्रार्थना की।
सह संयोजक वंदना श्रीमाली ने कहा कि बोहरा गणेश पूजन के बाद सभी महिलाएं समाज के हर घर परिवार से जुड़कर इस भव्य आयोजन के लिए आमंत्रित करेंगी। इस आयोजन के निमित्त 2100 समाजजनों का महाभोग बनवाया जा रहा है। आज पूजन के निमित्त महिलाओ में तारा श्रीमाली, करुणा श्रीमाली, हेमलता श्रीमाली, रानीबाला श्रीमाली, सुनीता श्रीमाली, कुसुम श्रीमाली, दमयंती श्रीमाली, अंजना श्रीमाली, साधना श्रीमाली, गिरिजा श्रीमाली, स्वाति श्रीमाली, ममता श्रीमाली , खुशलता श्रीमाली, वैशाली श्रीमाली, नेहा श्रीमाली, रेखा श्रीमाली, सुशीला श्रीमाली सहित अनेक संख्या में कार्यकर्ता के रूप में मौजूद रही। इस तरह के आयोजन में समाज एकरूप से जुड़े ओर समाज में आने वाली भावी पीढ़ी आपस में जुड़कर समाज को उन्नति की ओर अग्रसर करे।

No comments