चीन वह फिलिपिन्स में आयोजित वर्ल्ड कप व वर्ल्ड चेम्पियनशिप में उदयपुर के दिलीप सिंह चौहान भारतीय टीम के चीफ कोच नियुक्त उदयपुर। अंतराष्ट्री...
चीन वह फिलिपिन्स में आयोजित वर्ल्ड कप व वर्ल्ड चेम्पियनशिप में उदयपुर के दिलीप सिंह चौहान भारतीय टीम के चीफ कोच नियुक्त
उदयपुर। अंतराष्ट्रीय कैनो फेडरेशन द्वारा आयोजित चीन व फिलीपींस में होने वाली ड्रैगन बोट की (वर्ल्डकप) चीन (यीचान) में 23 से 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली अंतराष्ट्रीय ड्रेगन बॉट प्रतियोगिता तथा 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक फिलीपींस में आयोजित होने ड्रैगन बॉट वर्ल्ड चेम्पियनशिप 2024 में भाग लेने वाली दोनों भारतीय टीमांे के लिए भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ ने उदयपुर के श्री दिलीप सिंह चौहान को भारतीय ड्रैगन बोट टीम का चीफ कोच नियुक्त किया गया है।
भारतीय कायाकिंग कैनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने बताया कि वह अंतराष्ट्रीय कैनो फेडरेशन के द्वारा चीन वह फिलिपिन्स में आयोजित होने वाली तकनीकी कॉन्फ्रेंस मंे भी ड्रैगन बोट व कायाकिंग कैनोइंग खेल के विकास के मुद्दों पर भारतीय कायाकिंग कैनोइंग संघ की ओर से प्रतिनिधि के रूप दिलीप सिंह चौहान को नियुक्त किया है।
दिलीप सिंह चौहान राजस्थान में जलक्रीड़ा से संबंधित खेलों के जनक है तथा इनके मार्गदर्शन में राजस्थान के कई खिलाड़ी पूर्व में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुके है तथा कई खिलाडी राष्ट्रीय पदक विजेता है।
भारतीय कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाह ने बताया कि दिलीप सिंह चौहान पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के चीफ कोच की भूमिका सफलतापूर्वक निभा चुके है तथा पूर्व में भी करीब 5 बार विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम पदक जीत चुकी है जो कि उदयपुर व राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
चौहान की इस उपलब्धि पर राजस्थान कायाकिंग कैनोइंग संघ के सपूर्ण कार्यकारिणी कैनो स्प्रिंट चेयरमैन पियूष कच्छवाहा, राजस्थान कायाकिंग संघ के अध्यक्ष आर. के धाभाई, उपाध्यक्ष चंद्र गुप्त सिंह चौहान, संघ के उपाध्यक्ष भगवान स्वरुप वैष्णव, राजस्थान ड्रैगन बोट चौयरमेन अजय अग्रवाल, सालालोम चौयरमेन नवल सिंह चुण्डावत,कैनो पोलो चौयरमेन वीरम देव सिंह कृष्णावत, चेयरमेन तुषार मेहता, राजस्थान कायाकिंग कैनोइंग कोच निश्चय सिंह चौहान, तकनीकी सलाहकार दीपक गुप्ता, त्रिलोक वैष्णव राजस्थान कायाकिंग कैनोइंग संघ के सभी अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

No comments