उदयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा शहर जिला उदयपुर के सुंदर सिंह भंडारी मंडल अ...
उदयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा शहर जिला उदयपुर के सुंदर सिंह भंडारी मंडल अंतर्गत वार्ड 64 एवं 65 में एल.ई.डी प्रचार रथ के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह एल.ई.डी रथ न्यू भूपालपुरा स्थित सी.पी.एस पुलिया, वार्ड 64 के 100 फीट रोड अशोक विहार पेट्रोल पम्प कॉर्नर एवं रूपनगर 3 पॉइंट पर पहुँचा, जहाँ सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा एल.ई.डी के माध्यम से जन-जन तक सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने आत्मविश्वास के साथ विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई गति दी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश संकल्प पूर्ण कर लिए गए हैं। सड़कों, जल-संरक्षण, ऊर्जा, युवा नीति, रोजगार, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, हरियालो राजस्थान, उद्योग एवं निवेश, तथा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाया।
उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
भाजपा शहर उदयपुर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़,जिला महामंत्री पंकज बोराणा,करण सिंह शक्तावत (संयोजक), पूर्व राजस्व समिति अध्यक्ष वल्लभनगर प्रभारी नानालाल वया,जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, सहसंयोजक एवं जिला कार्यालय मंत्री मांगू सिंह रावत,सुन्दर सिंह भंडारी मंडल अध्यक्ष रुचिका चौधरी,मंडल संयोजक एवं महामंत्री कुंदन चौहान, महामंत्री राकेश जैन सह संयोजक सुरेश वैष्णव,जिला मीडिया प्रभारी सीमा चंपावत गोगुंदा विधानसभा प्रभारी मनोहर चौधरी,विजय गोधा,सुरेश आंचलिया,अनिल कटारिया, रेवाशंकर माली,यशवंत मंडावरा,सज्जन श्रीमाली,भावना बोराणा,अनिल मेहता,अरविंद भंडारी,लक्ष्मण गमेती,शोभा मेहता, साहिल बोर्दिया,हरीश चित्तौड़ा, महेंद्र दोषी,जितेंद्र आर्य,निवर्तमान पार्षद कुसुम पवार,पूनम चंद मोर,चौसर माली,नटवर लाल शर्मा,भानु भंडारी,शंकर लाल प्रजापत,दिलीप मेहता,हिम्मत जैन,तुलसीराम भावसार,महेंद्र वैष्णव,विनोद मीणा, राकेश चौधरी,अशोक जोशी,प्रेम सिंह रावत,प्रकाश नलवाया,लक्ष्मी लाल जैन,निर्मल भंडारी,रवि बोराणा,कमलेश चित्तौड़ा,राहुल जैन,पंकज जैन,रौनक लोढ़ा,देवेंद्र साहू,प्रवीण पोरवाल,भगवत सिंह मोगरा,गजेंद्र कोठारी,अरविंद आर्य, दीपेश जैन,निरुपमा मोगरा,अवधेश आर्य,विक्रम सिंह राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments