Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महाशिवरात्रि को लेकर शिव भोले सेवा समिति की तैयारी बैठक सम्पन्न

उदयपुर। शिव भोले सेवा समिति द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्य...


उदयपुर। शिव भोले सेवा समिति द्वारा आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समिति के सुनील कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व अशोक नगर मेन रोड स्थित हनुमान शिव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने हेतु अलग-अलग समितियां बनाकर कार्य विभाजन किया गया है।

समिति के दिपक बिलोची ने बताया कि भक्तों के लिए प्रसाद व्यवस्था हेमन्त गौड़ के नेतृत्व में की जाएगी। समिति सदस्यों द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भोले प्रसाद का काउंटर लगाया जाएगा। प्रसाद में केसर युक्त दूध, फल, सेवरी, पकौड़े एवं मिठाइयों का वितरण किया जाएगा।

वहीं समिति के राजेन्द्र  जैन ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सेवकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। महाशिवरात्रि के दिन भोले प्रसाद का वितरण प्रातः 6.30 बजे से प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए आपसी समन्वय से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में हरीश ठाकुर, सुनील कालरा, शैलेन्द्र तलदार, अनिल कस्तुरी, राजेन्द्र जैन, दीपक बिलोची, गौरव कंधारी, अनिल माटा, जितेन्द्र कालरा, हेमन्त गौड़, नरेंद्र डेम्बला, विकास छाबड़िया, चिराग खथूरिया व आत्मप्रकाश जैन उपस्थित रहे। समिति ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।


No comments