Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भगवान सिंह भाटी ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस राजस्थान प्रदेश चेयरमैन मनोनीत

उदयपुर 25 जनवरी। देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन संस्थान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सबरवाल ने ...


उदयपुर 25 जनवरी। देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन संस्थान ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश सबरवाल ने उदयपुर के भगवान सिंह भाटी को राजस्थान का चेयरमैन मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रबंध समिति ने कार्यकाल 2025-2027 के लिए किया है। भाटी अभी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पर कार्य कर रहे है। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में भाटी के अनुभव,संगठनात्मक क्षमता व परिवहन उद्योग के प्रति उनके योगदान की सराहना की है। भाटी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने, प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने एवं जिला स्तर पर संगठन का विस्तार करने का दायित्व भी सौंपा है। भाटी पूर्व मै उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक व भूपाल नोबल्स संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके है। भाटी की नियुक्ति का उदयपुर ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व विधिक सलाहकार नरेन्द्र सिंह शेखावत ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री मनोहर सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष जगदीश पंडा पूर्व अध्यक्ष कुमार चंचल अग्रवाल, शंभू जैन पूर्व महामंत्री लोकेश चौधरी, प्रदीप सिंह शेखावत,संजीव कालरा पूर्व उपाध्यक्ष ललित माहेश्वरी, अजीत सिंह खींची पूर्व संयुक्त सचिव दिनेश झवर पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश भराडिया आदि ने स्वागत करते हुआ कहा की इस नियुक्ति से उदयपुर ही नहीं राजस्थान मै परिवहन जगत को अच्छे परिणाम मिलेंगे व व्यापार जगत को प्रोत्साहन मिलेगा। 

No comments