Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्यप्रदेश की पहल

उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित सुनील जी जोशी एवं एकलिंनाथ धाम के संयोजक पंडित जितें...


उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित सुनील जी जोशी एवं एकलिंनाथ धाम के संयोजक पंडित जितेंद्र प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में कैलाशपुरी में प्रातः कालीन ब्रह्म मुहूर्त में ढोल नगाड़ो के साथ लगभग 140 मातृशक्ति  एवं  पुरुषो ने बड़े जोश एवं हर्ष उल्लास से बाबा एकलिंग नाथ जी के दर्शन पूजा अर्चना के साथ ही इष्टदेव बाबा एकलिंग नाथ जी को उज्जैन पधारने का निमंत्रण दिया।

उज्जैन में एकलिंग नाथ जी मन्दिर निर्माण के लिए 26 फरवरी 2026 को होने वाले भूमि पूजन का निमंत्रण देने आए परिषद के अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि उज्जैन में बाबा एकलिंगनाथजी का मंदिर करीब 60 हजार वर्ग फिट भूमि परिसर में बनेगा, जिसका गर्भ गृह 13 बाय 13 वर्ग फीट का होगा व बाहरी मंडप 29 बाय 29 वर्ग फिट का होगा। साथ ही इसी परिसर में गुरुकुल शुरू किया जाएगा जिसमें बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह सारा कार्य त्रिमेस समाज के साथ ही वहां रह रहे आजना समाज के लोगों के साथ सर्व समाज का सहयोग लिया जाएगा।

इस अवसर पर उदयपुर से लक्ष्मी नारायण पंड्या, पवन कुमार अमरावत, डूंगरपुर से  हंसमुख भाई पंड्या ,कन्हैया लाल पंडया बाँसवाड़ा से सुभाष भट्ट, सुधीर भट्ट, अरुण जोशी  तिलोत्तमा दिव्या, त्रिमेस विकास परिषद मध्यप्रदेश के संतोष कुमार शर्मा विनोद जोशी, प्रफुल उपाध्याय, अजयशंकर जोशी, दिनेश जोशी गोपाल ठाकुर दिनेश उपाध्याय (सचिव) गिरधारी लाल त्रिवेदी(कोषाध्यक्ष ),जितेन्द्र प्रकाश भट्ट भेरू शंकर व्यास, भरतलाल जोशी राजेश शर्मा मनीष व्यास, कान्ति लाल त्रिवेदी ,डॉक्टर संजय उपाध्याय शिवांजय वशिष्ठ, डॉ सुरेश गौर महेश जोशी, सुरेश शर्मा, श्रीमती दुर्गा देवी उपाध्याय सुमित्रा त्रिवेदी सुश्री आशा त्रिवेदी निर्मला उपाध्याय, निशा जोशी, मंजूबाला जोशी, पवित्र जोशी, शिव ओम शर्मा, निर्मला भट्ट आदि उपस्थित रहे।

उज्जैन से एकलिंगजी कैलाशपुरी दो दिवसीय यात्रा में पूरा भक्तिमय माहौल भजन कीर्तन प्रदान करने में प्रसिद्ध गायक तुषार ठाकुर, शिवम शर्मा, महेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा के साथ सामुहिक रूप से महिलाओं का विशेष योगदान रहा।


No comments