उदयपुर, 6 फ़रवरी, 2026 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत अनुसन्धान निदेशालय के अधीन संचालित अखिल भारती...
उदयपुर, 6 फ़रवरी, 2026 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के अंतर्गत अनुसन्धान निदेशालय के अधीन संचालित अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना के उदयपुर केंद्र को जंगली मशरुम के जर्मप्लाज़्म से 08 मशरुम लाइसेंस /एशेसन नंबर अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना, उदयपुर केंद्र को वर्ष 2025 के लिए प्राप्त हुए | परियोजना प्रभारी, प्रोफेसर नारायण लाल मीणा ने बताया की हमारा केंद्र भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के मशरुम अनुसन्धान निदेशालय, चम्बाघाट, सोलन के अन्तर्गत संचालित विभिन केन्द्रो में से अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना, उदयपुर केंद्र को राजस्थान के विभिन क्षेत्रों से संगृहीत कुल 76 खाद्य एवं औषधीययुक्त मशरुम के सैंपल एवं कल्चर, मशरुम अनुसन्धान निदेशालय में मशरुम लाइसेंस /एशेसन नंबर हेतु जमा किये गए इसके उपरांत 08 मशरुम लाइसेंस /एशेसन नंबर अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना, उदयपुर केंद्र को प्राप्त हुए जो इस केंद्र के अनुसन्धान की एक अच्छी उपलब्धि हे |
No comments