उदयपुर। आगामी दशहरा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शक्तिनगर स्थित श्री सनातन मंदिर में श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन...
उदयपुर। आगामी दशहरा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शक्तिनगर स्थित श्री सनातन मंदिर में श्री बिलोचिस्तान पंचायत व श्री सनातन धर्म सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री मोहन जी तलरेजा ने की। बैठक में आगामी दशहरा कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं, कार्यक्रमों एवं कार्य विभाजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के संयोजक हेमन्त गखरेजा ने आगामी आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए कई नए सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सदस्यों के बीच कार्य विभाजन करते हुए सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन करने का आग्रह किया।
समिति के सह-संयोजक मनीष डेम्बला ने बताया कि इस वर्ष दशहरा महोत्सव में रावण का पुतला पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक विशाल एवं भव्य बनाया जाएगा। साथ ही आतिशबाजी को भी पहले से अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि शहरवासियों को एक यादगार दशहरा उत्सव देखने को मिले।
समिति के सचिव नरेंद्र खथुरिया ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में कुछ नए कार्यक्रम एवं आकर्षण जोड़े जाएंगे। इन नए आयोजनों का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं परिवारों सहित सभी वर्गों को दशहरा महोत्सव से जोड़ना है।
बैठक में आयोजन की सुरक्षा, अनुशासन, व्यवस्थापन, दर्शकों की सुविधा, कार्यक्रम संचालन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मनोज कटारिया, गुरुमुख कस्तूरी, जितेंद्र तलरेजा, हनी कस्तूरी, धीरज तुलसिजा, कमल तलरेजा, मनोज बुलानी, गिरीश डोडेजा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का दशहरा महोत्सव परंपरा, संस्कृति और आधुनिक आकर्षण का सुंदर संगम होगा तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
.jpg)
No comments