Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, राजस्थान के विजेता पहलवान पहली बार हवाई यात्रा से नेशनल चेम्पियनशिप में करेंगे सहभागिता

उदयपुर। उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण ...


उदयपुर। उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता ने न केवल प्रदेश के उभरते पहलवानों को मंच प्रदान किया, बल्कि राजस्थान कुश्ती के इतिहास में एक नया अध्याय भी जोड़ा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। समारोह की अध्यक्षता जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष पारस सिंघवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद सामर संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ, भवर सिंह पवार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा देहात,आई.के. दत्त संरक्षक, राजस्थान कुश्ती संघ) एवं ए.के. दत्ता संरक्षक, राजस्थान कुश्ती संघ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं और सरकार व खेल संघ मिलकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय आयोजन बताया।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को लेकर पूर्व में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने खिलाड़ियों के हित में एक ऐतिहासिक घोषणा की थी। जिसमें पूर्व में उन्होंने बताया था कि उस्ताद ओमप्रकाश सेन स्मृति अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता होने वाले पहलवानों को तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चौंपियनशिप में भाग लेने हेतु हवाई जहाज द्वारा भेजा जाएगा। यह पहली बार होगा जब राजस्थान की कुश्ती टीम हवाई यात्रा कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस घोषणा से खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, आयोजन सचिव प्रहलाद चौहान, जिला कुश्ती संघ सचिव दीपक राजोरा, आयोजन संयुक्त सचिव कृष सेन, जिला कुश्ती संघ संयुक्त सचिव देवेंद्र साहू, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच कैलाश पालीवाल, श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला समिति के अध्यक्ष वीरम देव सिंह कृष्णावत, यदुराज सिंह कृष्णावत, संरक्षक बालू सिंह कानावत, बलवीर सिंह दिग्पाल, राकेश अठवाल, राजेश छापरवाल, कुश्ती कोच हेमंत अठवाल, हरीश यादव, केशु लाल, सुंदर सोलंकी, पंकज सेन सहित अनेक खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी पहलवानों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन समिति के सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

No comments