Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भाजपा ने पूर्व पार्षद के निधन पर किया शोक व्यक्त, दी श्रद्धांजलि

उदयपुर 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता,नगर निगम में विद्युत समिति के पूर्व अध्यक्ष हेमंत बोहरा का शनिवार रात्री सड़क दुर्घटना ...


उदयपुर 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता,नगर निगम में विद्युत समिति के पूर्व अध्यक्ष हेमंत बोहरा का शनिवार रात्री सड़क दुर्घटना में निधन पर भारतीय जनता पार्टी उदयपुर ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को यह दुखद बिछोह को सहन करने की शक्ति सामर्थ्य धैर्य प्रदान  करने के लिए प्रार्थना की।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली भाजपा संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, मांगीलाल जोशी, दिनेश भट्ट,चंद्रगुप्तसिंह चौहान, भंवरसिंह पंवार,पूर्व जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार , भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी मांडावत,पूर्व प्रधान तख्तसिंह शक्तावत प्रतिभा नागदा,खूबीलाल पालीवाल,पूर्व महापौर जी एस टांक,रजनी डांगी चंद्रसिंह कोठारी पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने पूर्व पार्षद एवं युवा कार्यकर्ता हेमंत बोहरा के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विगत 22 वर्षों से संगठन के कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता थी। अचानक से हुई सड़क दुर्घटना में उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई । 

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल सह प्रभारी सुधीर जैन, उदयपुर जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर सीमा चंपावत, अशोक नागदा,नरपतसिंह राव,सह प्रभारी कृष्णकांत कुमावत, मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव विजय आहुजा रुचिका चौधरी रणजीत सिंह दिगपाल महेश पुरी गोस्वामी अमृतलाल मेनारिया मोहन पटेल प्रताप सिंह राठौड़ मोहन मीणा सुनील चौधरी मुकेश जोशी कमलेश शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला,मंडल पदाधिकारीयो, पूर्व पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि रविवार को अंतिम यात्रासे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी ने दिवंगत हेमंत बोहरा की पार्थिव देह पर भाजपा के ध्वज को रख पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत कार्यकर्ता को संगठन का सम्मान दिया गया।सोमवार को  विद्यानिकेतन में आयोजित शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न समाज संगठन के प्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments