Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रदेश के सभी नगर निकायों में स्वच्छता के मापदंड को लागू करके मुख्यमंत्री के विजन को पूरा किया जाएगा : स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता

मुख्यमंत्री महोदय का स्वच्छ राजस्थान सुंदर राजस्थान का संकल्प है जिसे पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : स्वच्छता...


मुख्यमंत्री महोदय का स्वच्छ राजस्थान सुंदर राजस्थान का संकल्प है जिसे पूरा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता

डूंगरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहर 2.0 के लिए नियुक्त किए गए स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा डूंगरपुर नगर के सर्व समाज तथा विभिन्न स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों की बैठक रविवार देर शाम को आजाद नगर स्थित निज आवास पर आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता के के गुप्ता ने की, मुख्य अतिथि राज्यसभा पूर्व सांसद तथा महारावल हर्षवर्धन सिंह रहे और विशिष्ट अतिथि रामबोला मठ महंत शिव शंकर दास महाराज तथा प्रमुख समाजसेवी गोविंद चौबीसा और चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री प्रभु लाल पटेल रहे। बैठक का संचालन राजेश डेंडू ने किया और आभार चिराग व्यास ने व्यक्त किया।
बैठक में नगर वासियों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि राजस्थान प्रदेश के सभी नगर निकायों में स्वच्छता के मापदंड को लागू करके प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय श्री भजन लाल शर्मा के स्वच्छ राजस्थान और सुंदर राजस्थान के संकल्प को पूरा किया जाएगा। इसे पूरा करने में आमजन की भागीदारी भी महत्वपूर्ण रहेगी वहीं स्वच्छ भारत मिशन शहर अभियान से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारी को भी पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ में कार्य करना होगा। माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भी स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गंभीरता से लिया जा रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस पर पैनी निगरानी भी रखी जा रही है। हमारे द्वारा पूरे प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ में स्वच्छ भारत मिशन के प्रत्येक घटक को धरातल पर लागू करने के दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र मोदी की इस परिकल्पना को पूरी करने एवं वर्ष 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डूंगरपुर नगर की पहचान स्वच्छता से है, जो खत्म नहीं होनी चाहिए
बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि डूंगरपुर नगर स्वच्छता के नगर से पहचाना जाता है और इसके चर्चे आज भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर होते रहते हैं। जिस प्रकार क्रिकेट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर राज सिंह डूंगरपुर ने डूंगरपुर का नाम रोशन किया। इसी प्रकार वर्तमान में डूंगरपुर स्वच्छता के नाम से पहचान रखता है। डूंगरपुर जो स्वच्छता का पर्याय है और यह पहचान खत्म नहीं होनी चाहिए इसकी जिम्मेदारी हम सभी नागरिकों की है। डूंगरपुर नगर में जब प्रथम बार स्वच्छता अभियान प्रारंभ हुआ था तब यहां की जनता ने अपार उत्साह और उमंग दिखाया था। यह भावना अभी भी कायम रहनी चाहिए।
... अब अगले 7 दिन में डूंगरपुर की दशा और दिशा बदलने वाली है
बैठक को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि अब समय आ रहा है कि नगर की जनता फिर से डूंगरपुर का भविष्य तय करने वाली है। वहीं उन्हें स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर का दायित्व पूरे प्रदेश के लिए दिया गया है लेकिन इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता डूंगरपुर नगर परिषद की रहेगी क्योंकि यह हमारी कर्मभूमि है तथा मुझे यह जो पहचान मिली है वह डूंगरपुर में किए गए कार्यों की बदौलत है। 2 दिन पूर्व ही डूंगरपुर पहुंचने पर प्रदेश ब्रांड एंबेसडर गुप्ता द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थान, बाग बगीचे, नगर परिषद पुस्तकालय, फिल्टर वाटर प्लांट आदि का निरीक्षण किया गया। जहां गंदगी, टूटे हुए झूले और अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। इस पर अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए गुप्ता ने नगर परिषद कर्मचारियों को त्वरित रूप से व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। गुप्ता ने नगर वासियों से वादा किया कि अगले 7 दिन में डूंगरपुर की दशा और दिशा बदलने वाली है एवं 5 साल पहले वाला डूंगरपुर का माहौल फिर से देखने को मिलेगा।
डूंगरपुर नगर की ह्रदयस्थली गेपसागर झील को सुंदर और सुरक्षित रखने की कार्य योजना बनाई जाएगी
ऐतिहासिक गेपसागर झील को सुंदर और सुरक्षित बनाए रखना तथा उसमें वर्ष पर्यंत जल रहे इसके लिए सभी प्रबुद्ध नागरिक चिंतित हैं। गुप्ता ने कहा कि पूर्व में भी खुमान सागर से नहर के माध्यम से पानी को गैप सागर झील में लाने की योजना पर विचार किया गया था, लेकिन किसी कारण से मूर्त रूप नहीं ले पाई। अब इस विषय पर फिर से मंथन किया जाएगा और झील को संवर्धित करते हुए जल आवक मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।
महारावल हर्षवर्धन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा के के गुप्ता जी के रूप में एक योग्य व्यक्ति का चयन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के पद के लिए किया गया है। गुप्ता जी के सभापति कार्यकाल में डूंगरपुर नगर में अभूतपूर्व विकास और सौंदर्य करण के कार्य हुए हैं और डूंगरपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में फिर से अव्वल स्थान पर स्थान प्राप्त होगा। महारावल सिंह ने गैप सागर के विषय पर कहा कि झील में पानी साफ रहना चाहिए और प्रत्येक वर्ष पानी ओवरफ्लो भी होना चाहिए जैसे कि उदयपुर की प्रमुख झीले फतेहसागर, पिछोला आदि प्रत्येक वर्षा ऋतु में ओवरफ्लो होती हैं। जिले के प्रमुख बांध सोम कमला अंबा का पानी गैप सागर तक लाने के लिए कार्य योजना बनाई जाए।
महंत शिव शंकर दास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में गैप सागर झील बदहाल स्थिति में है। राम बोला मठ के पीछे के हिस्से में नगर परिषद द्वारा मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे बनाया गया था जहां वर्तमान समय में जाना दुश्वार हो गया है। दिन भर मछली पकड़ने वाले लोग जाल बिछाकर बैठे रहते हैं। गैप सागर के संरक्षण को लेकर हमारे द्वारा डूंगरपुर जिला प्रशासन सहित प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी तक अनुरोध किया गया लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हुए। पुराना बस स्टैंड पर स्थित नाना भाई पार्क में भी असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है जिस कारण से नगर के लोगों ने पार्क में जाना ही बंद कर दिया है। रामबोला मठ में अनेक राज्यों से श्रद्धालु आते थे जो पिछले 5 साल में बंद हो गए हैं। 
महाराज ने यह भी कहा कि गुप्ता जी के सभापति कार्यकाल के दौरान नगर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों का जीर्णोधार का कार्य कराया गया था। प्रत्येक मंदिर में रोशनी और पुजारी की व्यवस्था की गई थी लेकिन पिछले 5 साल में सभी कुछ व्यवस्थाएं स्थगित हो गई हैं लेकिन कोई बात नहीं भगवान दिए की रोशनी में रह लेंगे और गुप्ता जी फिर से डूंगरपुर में आए हैं तो हमें विश्वास है कि डूंगरपुर नगर के मंदिर पुनः समृद्ध होंगे। इस पर ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने घोषित किया कि आगामी महाशिवरात्रि त्योहार पर डूंगरपुर नगर के सभी मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजा सज्जा, रंग रोगन करते हुए श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम साधु बाबा लोग हम अपने निजी हित के लिए कोई मांग नहीं करते हैं। साधु का काम होता है सबको समावेश करके रखना और हमारे द्वारा कुछ मांग रखना भी जन कल्याण के लिए ही होता है। सभी शहरवासी गुप्ता जी का साथ दे तो हम पुनः श्रेष्ठ स्थान को प्राप्त कर सकेंगे।
सामाजिक संगठनों और संस्थान द्वारा ब्रांड एंबेसडर गुप्ता का सम्मान अभिनंदन
प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा दूसरी बार प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए के के गुप्ता का मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज, सर्राफा एसोसिएशन, चौबीसा समाज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, विशा पोरवाल संघ, जय अंबे मित्र मंडल, गुड मॉर्निंग क्लब, खडायता समाज, आदर्श नगर नवयुवक मंडल, गल्ला किराना व्यापारी एसोसिएशन, होटल व्यापारी एसोसिएशन, पेंशनर समाज और नागदा दिगंबर जैन समाज द्वारा सम्मान और अभिनंदन किया गया।
नगर विकास की दिशा में दिए सुझाव, अव्यवस्थाओं पर दर्द भी बयां किया
बैठक के पश्चात खुला सत्र आयोजित किया गया जिसमें नगरवासियों ने विकास और सौंदर्यकरण की दिशा में कई सुझाव दिए और वर्तमान अव्यवस्थाओं के संबंध में दर्द भी बयां किया।
नगर परिषद कार्यालय के पीछे गार्डन बनाने के लिए भूमि आरक्षित थी, लेकिन अभी तक गार्डन विकसित नहीं हुआ है। बाजार में स्थित पुराना अस्पताल परिसर के आसपास भी गंदगी रहती है। विभिन्न मोहल्ले में भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं जिसका बजरी, ईट आदि मलबा सड़कों पर फैला हुआ है, जिस कारण दो पहिया वाहनधारक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शहीद पार्क में लगी सैनिक की प्रतिमा के पास बंदूक गायब है, अमर ज्योति और स्पीकर बंद है। तहसील चौराहा से जज साहब दरवाजा के बीच में न्यू मार्केट की दुकानों के पीछे गंदगी और झाड़ियां फैली हुई है। शिवाजी नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिवाजी नगर पार्क में फव्वारे बंद है, लाइट कनेक्शन भी नहीं है और पार्क के बिल्कुल पास की गली में रात को सामाजिक लोग डेरा डाले रहते हैं। धन माता पहाड़ी पर बगीचे का सौंदर्यकरण करके पर्यटन गतिविधि प्रारंभ की जाए। गैप सागर झील जल आवक मार्ग बंद हो चुके हैं जिसे खोला जाए और अतिक्रमी के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
बैठक में धनेश्वर पंड्या, नगीन लाल जैन, पं हरिप्रसाद दवे, पद्मेश गांधी, श्यामलाल गर्ग, राजू भाई पत्थर वाला, फखरुद्दीन बोहरा, प्रवीण श्रीमाल, निलेश पंचाल, दीपक श्रीमाल, विमल सोनी, अशोक शर्मा, जितेंद्र सिंह पीठ, दिग्पाल गांधी, पवन जैन, नरेश जोशी, पदम सोनी, लाल शंकर सुथार, भरत जोशी, जयंती चित्तौड़ा, घनश्याम गुप्ता, मनोहर लाल कंसारा, सुशील शर्मा, गजेंद्र श्रीमाल, अशोक भावसार, महिपाल जोहियाला, नीलम श्रीमाल, प्रीति जैन सहित सर्व समाज, स्वयंसेवी संगठन और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments