Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दो दिवसीय सरस्वती माता प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

रात्रि जागरण एवं भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया उदयपुर, 10 फरवरी। उदयपुर जिले के भींडर पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक व...


रात्रि जागरण एवं भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन किया

उदयपुर, 10 फरवरी। उदयपुर जिले के भींडर पंचायत समिति क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाणुन्द परिसर में सरस्वती माता की मूर्ति की दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान धर्मेंद्र गोंदावत ने बताया कि विद्यालय परिसर में भामाशाह जमनालाल गोंदावत पिता कालुलाल गोंदावत की ओर से मंदिर का निर्माण करवा कर सरस्वती माता की मूर्ति की स्थापना की गई। महोत्सव के प्रथम दिन रात्रि में पंडित नरोत्तम आमेटा एवं पंडित जगदीश द्वारा जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। दूसरे दिन प्रात: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-नारायण में आहुतियां अर्पित की गई और विधि विधान से सरस्वती माता की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई गई। इसके पश्चात औदिच्य समाज के नोहरे में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधानसभा की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, भींडर के पूर्व प्रधान कुबेर सिंह चावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि के साथ औदिच्य समाज के समाजजन व ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह जानकारी नरेश शर्मा ने दी।

No comments