उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब की मासिक गोष्ठी मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में आयेाजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेम...
उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब की मासिक गोष्ठी मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में आयेाजित हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमशंकर उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि ओम जोशी, धरणीधर तिवारी व राकेश जोशी थे। अध्यक्षता क्लब श्रीमती कुसुम शर्मा ने की।
इस अवसर पर गोष्ठी में क्लब की महिला सदस्यों श्रीमती मंजू त्रिपाठी मीना जोशी शशी नागदा श्रीमतीशान्ता शर्मा श्रीमति निरोज जोशी सुधा जोशी कमला दशोरा मंजु तिवारी द्वारा फागोत्सव के राधा-कृष्ण के भजन प्रस्तुत किये गये एवं श्रीमती कुसम शर्मा ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए तिलक होली खेलने का आव्हान किया। वहीं क्लब संरक्षक के.के.शर्मा ने अगले माह पुष्कर, अजमेर में आयोजित होने वाले गायत्री महायज्ञ के बारे में विस्तृत जानकारी एवं जून माह में विदेश भ्रमण के बारे में जानकारी दी। क्लब के उपाध्यक्ष प्रेमशंकर उपाध्याय ने बदलते हुए मौसम वरिष्ठ नागरिको को अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर हिम्मतलाल नागदा, ओम जोशी, राकेश जोशी योगेन्द्र कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा, चन्द्र शेखर दशोरा, सुभाष नागला, महेश चंद्र नागदा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर माह फरवरी माह में वैवाहिक वर्षगांठ वाले दंपत्ती एवं जन्म दिवस वाले सदस्यों का मार्ल्यापण कर उपरना ओढाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर समारोह का संचालन क्लब के महासचिव दिनेश सुखवाल ने किया व उपस्थित सदस्यों का आभार महेश शर्मा ने व्यक्त किया ।

.jpeg)
No comments