उदयपुर। उदयपुर स्थित अषोक नगर श्मशान के निकटस्थ श्री साण्डेश्वर महादेव मंदिर तांत्रिक पीठ पर श्री हनुमान मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित किये जान...
उदयपुर। उदयपुर स्थित अषोक नगर श्मशान के निकटस्थ श्री साण्डेश्वर महादेव मंदिर तांत्रिक पीठ पर श्री हनुमान मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित किये जाने के संबंध में रविवार को प्रातः 11 बजे भूमि पूजन किया गया।
श्री साण्डेश्वर महादेव मंदिर समिति के महासचिव जगत नागदा ने बताया कि श्री साण्डेश्वर महादेव मंदिर उदयपुर की स्थापना के पूर्व का अति प्राचीन मंदिर है।
श्री साण्डेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भूमि पूजन में श्री हनुमान जी की मूर्ति के मंदिर निर्माण में समिति के मुख्य अतिथि के.के. शर्मा एवं हरश्यामलाल नागदा, बाबुलाल शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा एवं आर्किटेक्ट ध्रुव कुमार पटवा व मंदिर निर्माण के मुख्य मिस्त्री भगवानलाल गमेती, पूर्व सरपंच चीरवा सहित कई भक्तगण मौजुद थे व पूजा अर्चना पं. श्री बालमुकुन्द शर्मा द्वारा कराइ गई।

No comments