Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में आयोजित नेशनल सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवार्ड्स में देशभर से जुटे 250 उद्योगपति

उदयपुर। लेकसिटी में शनिवार को नेशनल सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जिसे श्रेष्ठम के नाम से जाना जाता है। यह आयोजन इंडियन इ...





उदयपुर। लेकसिटी में शनिवार को नेशनल सप्लाई चेन एक्सीलेंस अवार्ड्स का आयोजन किया गया, जिसे श्रेष्ठम के नाम से जाना जाता है। यह आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट (IIMM) की उदयपुर शाखा द्वारा किया गया था। इस अवार्ड्स में देशभर से करीब 300 आवेदन आए थे, जिनमें 16 कैटेगरी में अवार्ड्स दिए गए, जिसमें 4 ऑर्गनाइजेशनल अवार्ड और 12 इंडिविजुअल अवार्ड दिए गए।

 इस आयोजन में मुख्य अतिथि आंध्रप्रदेश से राज्यसभा सांसद व रामकी ग्रुप के फाउंडर अयोध्या रामी रेड्डी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा थे। अवार्ड्स में लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और पब्लिक सेक्टर में उत्कृष्टता के लिए अवार्ड दिए गए। आज होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल में सप्लाई चेन नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड्स की समारोह आयोजित की गई। इसमें देशभर से करीब 250 लोगों ने भाग लिया। उदयपुर से करीब 100 और भारत से करीब 150 लोगों ने इस अवार्ड्स में हिस्सा लिया।

चेयरमैन प्रिया मोगरा ने बताया कि यह अवार्ड्स सप्लाई चेन के लिए एक प्रतिष्ठित अवार्ड है और इस साल इसमें पूरे भारत से करीब 300 एप्लिकेशन्स आए हैं, जिसमें अडानी, आदित्य बिरला ग्रुप, जेके ग्रुप, सेल, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आर्केलर मित्तल, एचजेडएल, श्री सीमेंट, मंगालम, जेके लक्ष्मी, जेके टायर आदि ग्रुप्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में आईआईएमएम उदयपुर ब्रांच के संस्थापक के एस मोगरा जी को याद किया और कहा कि उन्होंने इस ब्रांच के लिए यह सपना देखा था और आज हम इसे पूर्ण कर पा रहे हैं। उन्होंने देशभर की प्रतिष्ठित संस्थाओं जैसे फोर्टी, कैट, मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, यूसीसीआई, कल्डवास चैंबर, जेएसजी, टाई, सीआईआई, ओसवाल सभा, इंजीनियर्स एसोसिएशन, मार्बल एसोसिएशन आदि से आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया।

 इस अवसर पर, आईआईएमएम उदयपुर शाखा ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए कई अवार्ड्स प्रदान किए। इनमें से कुछ प्रमुख अवार्ड्स में शामिल हैं:

- सर्वश्रेष्ठ सप्लाई चेन मैनेजर अवार्ड

- सर्वश्रेष्ठ लॉजिस्टिक्स मैनेजर अवार्ड

- सर्वश्रेष्ठ मैन्युफैक्चरिंग मैनेजर अवार्ड

- सर्वश्रेष्ठ सर्विस सेक्टर मैनेजर अवार्ड

इन अवार्ड्स के अलावा, आईआईएमएम उदयपुर शाखा ने सप्लाई चेन मैनेजमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए कई अन्य अवार्ड्स भी प्रदान किए।

 मुख्य अतिथि श्री अयोध्या रामी रेड्डी, रामकी ग्रुप के ओनर और राज्यसभा सांसद (हैदराबाद) ने इस अवार्ड्स को सस्टेनेबल और एससीएम के लिए एक माइलस्टोन बताया और आगे भी इसमें और बड़े कॉर्पोरेट्स की भागीदारी होगी और उन्होंने विश्वास जताया कि उदयपुर टीम की पहल आगे चलकर भारत में इस अवार्ड्स के माध्यम से एक नया आयाम स्थापित करेगी।

चीफ गेस्ट श्री अरुण मिश्रा, सीईओ एचजेडएल ने एससीएम के बारे में बताया और आईआईएमएम उदयपुर ब्रांच की इस पहल को एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि एचजेडएल हमेशा आईआईएमएम के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है। उन्होंने आने वाले समय में डिजिटल और एआई के युग के बारे में बताया और कहा कि हमें इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कैसे उपयोग करना है, यह एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने कहा कि एआई और डिजिटल तकनीक हमारे जीवन का एक हिस्सा बन रही है, और हमें इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

आईआईएमएम के नेशनल प्रेसिडेंट पी एम बिदप्पा ने अपने उद्बोधन में बताया कि आईआईएमएम आज भारत के 52 शहरों में अपनी ब्रांचेज के साथ एससीएम पर ही फोकस होकर काम करता है और आईआईएमएम के अपने एससीएम कोर्स बहुत ही प्रभावशाली हैं, जिन्हें मॉस्टली एससीएम के लोग करके डिप्लोमा लेते हैं। यह कोर्स गवर्नमेंट एप्रव्ड है और कई सारी ऑर्गनाइजेशन इन्हें मान्यता देती हैं।

देशभर के आईआईएमएम से भी करीब 50 लोग इसमें शामिल हुए।

 अवार्ड कन्वीनर अनिल मिश्रा जी ने बताया कि यह अवार्ड्स का 4th इयर है और इसमें उदयपुर आईआईएमएम ब्रांच ने एक नया आयाम स्थापित किया है, जिससे उदयपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर परचम की तरह लहराया है। अपनी तरह का एक अवार्ड है, जो और कोई संस्थान भारत में केवल एससीएम के लिए नहीं करता। इसमें उन्होंने न केवल एससीएम की काबिलियत, बल्कि क्लीन अवार्ड्स, ग्रीन अवार्ड्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सस्टेनेबल अवार्ड्स के माध्यम से एनवायरनमेंट और आने वाले समय में एआई के उपयोग के लिए भी बढ़ावा दिया है।

 अवार्ड्स चेयरमैन डी सी झावर ने बताया कि इस अवार्ड्स की तैयारी पिछली 4 महीनों से चल रही थी और इसमें जूरी मेंबर्स आरिफ शेख, जी आर न्याति, सलीम जावेद, स्वप्निल दुबे थे, जिन्होंने 25 और 26 जनवरी को दो दिन तक सारी एप्लिकेशन्स को चेक किया और पूरी जूरी मैट्रिक्स के हिसाब से निर्णय करके फाइनल अवार्ड्स के विनर डीसाइड किए। अवार्ड्स में मुख्य स्पॉन्सर ईपीआर वेस्ट रीसाइकल है, जिन्होंने वेस्ट रीसाइकल के लिए काफी काम किया है। इस अवार्ड्स के मुख्य स्पॉन्सर हिंदुस्तान जिंक, एसके खेतान ग्रुप, वेस्ट टू एनर्जी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 आईआईएमएम उदयपुर शाखा के सेक्रेटरी पार्थो भट्टाचार्य ने चीफ गेस्ट रेड्डी जी, मुख्य अतिथि अरुण मिश्रा जी, स्पॉन्सर्स, जूरी मेंबर्स और पूरी उदयपुर आईआईएमएम टीम को जिन्होंने इस कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया, सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष तौर पर रीना खंडेलवाल, राजेश शर्मा, अनिल पारिख, राजेश जैन, अविनाश भटनागर, अमित पोरवाल आदि जिन्होंने पूरे समय इस अवार्ड्स को सफल बनाने में अपना समय दिया।

No comments