उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लवकुश इनडोर स्टेडियम में 14वीं उदयपुर जिला सीनियर एवं मास्टर, पुरुष एवं महिल...
उदयपुर। जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को लवकुश इनडोर स्टेडियम में 14वीं उदयपुर जिला सीनियर एवं मास्टर, पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर विशाल प्रजापत एवं स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर मानसी रावत को घोषित किया गया स
प्रतियोगिता के बाद आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका माउंट आबू के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान में प्रतिपक्ष के नेता सुनील आचार्य थे स विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विजय साहू , अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी भूपेंद्र व्यास थे स कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने की स प्रारंभ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं जयेश कामोया ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया स इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील आचार्य ने अगले वर्ष माउंट आबू में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की स प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक भूपेंद्र व्यास , बुशरा सुल्तान एवं गौरव साहू थे स प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक वेट लिफ्टिंग कोच धापू लोहार भी उपस्थित थी ।
यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे रू- पुरुष वर्ग में 59 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित भट्ट प्रथम , 66 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद ओवैश प्रथम , रुपेश बरांडा ने दूसरा स्थान एवं हर्ष राज कुमावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया स 74 किलोग्राम भार वर्ग में जयेश कामोया ने प्रथम , यश कुमार कलाल ने दूसरा एवं सोहन नलवाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया स 83 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांश सालवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स 93 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल प्रजापत ने प्रथम , मोबिन अहमद ने द्वितीय एवं सयेद लारैब अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स 105 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद फाहिम ने प्रथम एवं लक्षित कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया स वही मास्टर वर्ग में 74 किलोग्राम भार वर्ग में सोहन नलवाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
महिला वर्ग में 47 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी रावत ने प्रथम , 52 किलोग्राम भार वर्ग में धापू लोहार ने प्रथम , 63 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश सिसोदिया ने प्रथम एवं धानी साहू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया स 69 किलोग्राम भार वर्ग में मीमांशा जोशी ने प्रथम , 76 किलो भार वर्ग में दीप शिखा मुखोपाध्याय ने प्रथम , 84 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची खूबचंदानी ने प्रथम , 84 किलो से अधिक भार वर्ग में दिशा सिसोदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया स वही मास्टर वर्ग में 84 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची खुबचंदानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर टीम का चयन किया गया जो उदयपुर में ही 14 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाली 14 वी राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी स
निवेदक

No comments