माउंट आबू। स्वच्छ आबू स्वच्छ राजस्थान की ओर अग्रसर आबू में स्वच्छता अभियान जोरों शोरों पर चल रहा है, तीन-तीन शिफ्ट में सफाई कर्मी कार्य कर र...
माउंट आबू। स्वच्छ आबू स्वच्छ राजस्थान की ओर अग्रसर आबू में स्वच्छता अभियान जोरों शोरों पर चल रहा है, तीन-तीन शिफ्ट में सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं और शहर के हर कोने से अब कचरा हटाया जा रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन के राजस्थान ब्रांड एंबेसडर श्री के.के गुप्ता ने सोमवार को बैठक में कड़े निर्देश दिए थे जिसकी पालन नगर पालिका कर्मचारी सकुशल कर रहे हैं और पुराना पड़ा कचरा शहर के कोनों से हटाया जा रहा है तो वहीं डंपिंग यार्ड की भी सफाई लगातार की जा रही है हालांकि डंपिंग यार्ड को स्कूल के पास से शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन फिलहाल डंपिंग यार्ड की सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उम्मीद है जल्दी डंपिंग यार्ड को नई जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा जहां बड़ी-बड़ी दीवारों के भीतर गिला व सूखा कचरा अलग-अलग रखा जायेगा।
नगर पालिका स्वच्छता को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहा है, खुद नगर पालिका आयुक्त रात्रि में फील्ड पर मौजूद रहकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते दिखे तो वही कर्मचारी भी पूरी ईमानदारी से अब काम करते दिख रहे हैं।
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है यहां की स्वच्छता प्रदेश की प्राथमिकता है इन्हीं सब संदेश के साथ के के गुप्ता लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं और माउंट आबू की स्वच्छता पर कड़ी नजर लगाए हुए हैं इसके फलस्वरूप मात्र दो दिनों के अंदर ही माउंट आबू स्वच्छता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, जहां एक ओर हर समय कचरे के ढेर सड़क किनारे दिखते थे तो अब वह कम नजर आने लगे हैं सड़के भी साफ दिख रही है और लगातार कचरा उठाया जा रहा है।
स्वच्छता की ओर अग्रसर आबू में कुछ ही समस्या है और इन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है जैसे की डंपिंग यार्ड, गायों को गौशाला में भेजना, पहाड़ी इलाकों पर सामूहिक शौचालय, सीता वन के लोगों का स्थानांतरण, घर-घर टिप्पर से कचरा संग्रहण, गिला व सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित करना इत्यादि और आने वाले समय में हम देखेंगे कि जिस गति से स्वच्छता की ओर अबू बढ़ चुका है यह समस्याएं भी जल्द हल हो जाएगी।

No comments