Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सीटीएई में एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत गेम फेयर का आयोजन

उदयपुर, 25 फ़रवरी ।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (सीटीएई) की एनएसए...


उदयपुर, 25 फ़रवरी ।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (सीटीएई) की एनएसएस इकाई–1 द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज उत्साहपूर्वक गेम फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने विभिन्न टीम आधारित खेलों एवं गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर सीटीएई के अधिष्ठाता डॉ. सुनील जोशी ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया, विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा स्वयंसेवकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा विशेष शिविर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने का संदेश दिया।

एनएसएस इकाई–1 के कार्यक्रम अधिकारी ई. विवेक मीणा ने बताया कि 7 दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान, गोद लिए गए गांव का भ्रमण, शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक व्याख्यान, जागरूकता गतिविधियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक पूरे उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ शिविर की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं और एनएसएस के आदर्श वाक्य “नोट मी बट यू ” की भावना को साकार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. रवि शंकर मेघवाल, श्री खेमराज मीणा, श्री विक्रम सीरवी एवं श्री बलराम शर्मा भी उपस्थित रहे। गेम फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना का विकास हुआ। कार्यक्रम सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

No comments