उदयपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा अमर सिंह सांखला राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री भ...
उदयपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर द्वारा अमर सिंह सांखला राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित जिला कलेक्टर के माध्यम से दिया गया।
जिला मंत्री हेमन्त गर्ग ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा केंद्रीय एवं राज्य बजट वर्ष 2026-27 में श्रमिकों की मांगों की उपेक्षा के विरोध में 25 फरवरी को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। देशभर के जिला मुख्यालयों पर श्रमिक वर्ग एकत्रित होकर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। संघ का कहना है कि केंद्र एवं राजस्थान सरकार के बजट में श्रमिकों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा, संविदा, ठेका एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं की अनदेखी की गई है। साथ ही श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, नए श्रम संहिताओं में संशोधन, न्यूनतम मजदूरी को केंद्र के समकक्ष करने, ईपीएफ-ईएसआईसी की वेतन सीमा बढ़ाने, ईपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, बोनस एवं ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कल्याणकारी बोर्डों के गठन , समान काम समान -वेतन,जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी आवश्यक प्रावधान नहीं किए गए हैं।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला उदयपुर की विभिन्न कार्य इकाइयों—विद्युत प्रसारण, वितरण, जलदाय विभाग, रोडवेज, ग्रामीण बैंक, रेलवे, आंगनवाड़ी , जिंक ठेका मजदुर संघ, राष्ट्रीय ठेका कर्मचारी संघ, राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ, मिड डे मिल कर्मचारी, आशा सहयोगीनो,एवं RSMM कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी,लिपिडेटा एम्पलाईज,RMGB से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय मजदूर संघ ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक हितों की उपेक्षा किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है तथा सरकारों से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। रैली उपरोक इकाइयों से माना राम , लाल सिंह, प्रमोद कुंद्रा, कपूर चंद, कमल बाबेल,भवानी सिंह, राजकुमार ,पुरुषोत्तम, मानसिंह, विजय कुमार, विक्रम सिंह, रमेश पोरवाल, अशोक पुरोहित, गीता शर्मा, अभिषेक, विश्वास कश्यप, दिनेश घुसर,मनीषा मेघवाल, रेणुका चौबीसा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

No comments