Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ पुलिस का नशे के विरुद्ध बड़ा प्रहार; 1.84 क्विंटल अवैध गांजा जब्त, 97 लाख आंकी गई है कीमत

जयपुर 10 मार्च। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों...

जयपुर 10 मार्च। प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाइयां की हैं। पुलिस थाना पीपलखूंट और धरियावद की टीमों ने मक्का व गेहूं की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए कुल 1 क्विंटल 84 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 97.50 लाख रुपये आंकी गई है।

 पीपलखूंट: मक्का की आड़ में 72 लाख का गांजा, खेत मालिक गिरफ्तार 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और वृत्ताधिकारी सुनील कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में पीपलखूंट थानाधिकारी शक्ति दायमा (प्रशिक्षु आरपीएस) के नेतृत्व वाली टीम ने ग्राम बोरी में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नानुराम मीणा के खेत की घेराबंदी की, जहां मक्का की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों को जब्त किया गया।

पुलिस ने मौके से कुल 01 क्विंटल 43 किलो 880 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने 40 वर्षीय खेत मालिक नानुराम मीणा को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

 धरियावद: गेहूं की फसल के बीच लहलहा रही थी गांजे की खेती 

दूसरी बड़ी कार्यवाही धरियावद थाना क्षेत्र के बिलकावास ऑडाफला गांव में हुई। थानाधिकारी राहुल गोयल (प्रशिक्षु आरपीएस) और इंस्पेक्टर हजारीलाल की टीम जब अवैध शराब की धरपकड़ हेतु गश्त पर थी, तब उन्हें गेहूं के खेत के बीच अवैध गांजे की खेती के संकेत मिले।आरोपी वक्ता मीणा ने अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच-बीच में हरे पत्तियांयुक्त और फूलदार डोडियों वाले गांजे के पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने यहाँ से 41 किलो 685 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 50 हजार रुपये है। पुलिस की आहट पाकर आरोपी वक्ता मीणा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश हेतु टीम गठित की गई है।

No comments