उदयपुर। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित 'सिंधी होली कप सीजन-4' का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। खेल मैदान पर छक्के-चौकों की ब...
उदयपुर। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित 'सिंधी होली कप सीजन-4' का तीसरा दिन बेहद रोमांचक रहा। खेल मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात के साथ ही टूर्नामेंट अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच गया है। आयोजन समिति के भारत छाबड़ा ने बताया कि तीसरे दिन की शुरुआत ग्रुप चरण के अंतिम मैच और उसके बाद चार धुआंधार क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ हुई।
मैच दर मैच रोमांच का विवरण
दिन का मुख्य आकर्षण क्वार्टर फाइनल मुकाबले रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया:
ग्रुप मैच: दिन का पहला मुकाबला आरके ट्रेडर्स और राजू कैसेट के बीच हुआ। आरके ट्रेडर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 17 रनों से जीत दर्ज की। भावेश रगुनी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
पहला क्वार्टर फाइनल: मोहन ट्रेडिंग कंपनी और 24 न्यूज के बीच भिड़ंत हुई। 24 न्यूज ने एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। राजा वाधवानी मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा क्वार्टर फाइनल: फ्रेंज़ी ग्रुप का मुकाबला शुभ लक्ष्मी मार्बल से हुआ। शुभ लक्ष्मी मार्बल ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के नायक नितिन नेभनानी बने।
तीसरा क्वार्टर फाइनल: डी गैजेट हब ने आरके ट्रेडर्स को 9 विकेट के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नितिन सोभवानी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
चौथा क्वार्टर फाइनल: अंतिम क्वार्टर फाइनल में सपरा इंटरप्राइजेज और श्री हरदेव आमने-सामने थे। सपरा इंटरप्राइजेज ने संघर्षपूर्ण मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। सुमित रामनानी मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
संगठन के आशीष सिधवानी ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान समाज और राजनीति के कई वरिष्ठ व्यक्तित्वों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मुख्य अतिथियों में शामिल थे जिसमें गजेंद्र भंडारी (पूर्व जिला मंत्री, भाजपा),मोहन गुर्जर (पूर्व पार्षद, नगर निगम),मुरली राजानी (अध्यक्ष, हिरण मगरी पंचायत),ओमप्रकाश तलदार (महासचिव) एवं बसंत पंजवानी (उपाध्यक्ष),गिरीश राजानी (संस्थापक, झूलेलाल युवा संघ),विक्की राजपाल (उपाध्यक्ष, प्रताप नगर पंचायत),मनीष गुरानी (प्रसिद्ध समाजसेवी) उपस्थित थे।

No comments