Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब की मासिक गोष्ठी में शर्मा व जोशी का सम्मान

उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब की मासिक गोष्ठी ठिकाना रेस्टोरेंट, अशोक नगर, उदयपुर पर आयेाजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जे.पी. शर्...


उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब की मासिक गोष्ठी ठिकाना रेस्टोरेंट, अशोक नगर, उदयपुर पर आयेाजित हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जे.पी. शर्मा, विशिष्ठ अतिथि के.के.शर्मा, प्रेमशंकर चौबीसा, एडवोकेट श्याम सुन्दर शर्मा, ओम जोशी थे। अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की। बैठक मे विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के पदोन्नत होने पर के. के शर्मा व ओम जी जोशी को राष्ट्रीय कार्य कारणी में सदस्य मनोनीत होने पर सभी सदस्यों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। 

इस माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को अन्य सदस्यों द्वारा गायत्री मंत्रो के उच्चारण के साथ पुष्प वर्षा से सम्मानित किया जाकर दीर्घायु की कामना की गयी तथा इसके अतिरिक्त सीनियर सिटीजन क्लब के सदस्यों को जून माह में विदेश यात्रा तथा अप्रैल माह में पुष्कर में होने वाले 200 कुंडीय गायत्री महा अनुष्ठान में सदस्यों की भागीदारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया। विदेश भ्रमण हेतु जिन सदस्यों के पासपोर्ट नहीं बने हुए हैं उन्हें तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सलाह दी गई। यात्रा के संबंध में लेमिंगो कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा भी जानकारी साझा की गई। 

इस अवसर पर ओम नंदवाना, योगेन्द्र शर्मा, दिनेश सुखवाल, महेश पालीवाल, महेश शर्मा, मोहन पालीवाल, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती तरूणा शर्मा, श्रीमती मंजु त्रिपाठी, श्रीमती मंजु नंदवाना, श्रीमती निलम सनाढ्य ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

No comments