Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

होली के गीतों पर थिरके प्रभुजन : अपना घर आश्रम में खेली फूलों की होली

उदयपुर, 5 मार्च. अपना घर आश्रम उदयपुर में होली का पर्व इस वर्ष विशेष रूप से फूलों की होली के रूप में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया...


उदयपुर, 5 मार्च. अपना घर आश्रम उदयपुर में होली का पर्व इस वर्ष विशेष रूप से फूलों की होली के रूप में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। रंगों के स्थान पर पुष्पों की वर्षा कर प्रभुजनों ने प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। आश्रम परिसर में भक्ति गीतों और हंसी-खुशी के माहौल ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, आर. के. गर्ग, चिन्मय गर्ग, गोपाल डांगी, मनोहर लाल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुमावत, मूमल भाटी, संजना राणावत, मीना डांगी तथा आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह सहित सेवा साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रस्तुत होली गीतों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विशेष रूप से मनोहर लाल मूंदड़ा द्वारा गाए गए होली गीत पर प्रभुजन नाचते-झूमते नजर आए। पुष्पों की सुगंध और गीतों की मधुर धुनों के बीच प्रभुजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे आयोजन प्रभुजनों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सेवा, समर्पण एवं प्रेमभाव को निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।

No comments