उदयपुर, 4मार्च. उदयपुर के सुखाड़िया मेमोरियल गार्डन में लाफ्टर क्लब एवं योगा क्लब “सुखाड़िया मित्र मंडल” के सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग क...
उदयपुर, 4मार्च. उदयपुर के सुखाड़िया मेमोरियल गार्डन में लाफ्टर क्लब एवं योगा क्लब “सुखाड़िया मित्र मंडल” के सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ रंगों की होली खेली। सुबह की ताजी हवा में जब हंसी की गूंज और होली के गीतों की धुन बजी, तो पूरा वातावरण रंगमय और आनंदमय हो उठा।
सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक होली गीतों पर झूमते-नाचते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। लाफ्टर योग के साथ सामूहिक हंसी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम में सुभाष मेहता, के. एल. सिसोदिया, घनश्याम नागदा, गोपाल कनेरिया, ओमप्रकाश टांक, एम. एल. अग्रवाल, ठाकुरदास, रमेश चौधरी,अभय चित्तौड़ा, एस एल मेहता, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक रंगों का पर्व मनाया और एक-दूसरे को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

No comments