Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सिक्किम की वादियों में गूंजी राजस्थान की गाथा

उदयपुर के सिद्धार्थ देवल ने सिक्किम मे किया काव्यपाठ लोक भवन में मनाया राजस्थान दिवस गंगटोक, 30 मार्च। सिक्किम के लोकभवन में सोमवार को राजस्...


उदयपुर के सिद्धार्थ देवल ने सिक्किम मे किया काव्यपाठ

लोक भवन में मनाया राजस्थान दिवस

गंगटोक, 30 मार्च। सिक्किम के लोकभवन में सोमवार को राजस्थान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थानी लोकसंस्कृति से जुड़ी विविध प्रस्तुतियों के साथ राजस्थान के कवियों ने प्रदेश के  ऐतिहासिक संदर्भों में वीररस की रचनाएं सुनाई।

लोकभवन के आशीर्वाद हॉल में आयोजित इस समारोह में राजस्थान के कवि सिद्धार्थ देवल (उदयपुर) व विनीत चौहान (अलवर) ने काव्यपाठ किया। सिद्धार्थ देवल ने कल्लाजी राठौड़, हल्दीघाटी युद्ध व भारत-चीन युद्ध में सिक्किम सीमा पर तैनात वीर राजस्थानी वीर सगतसिंह जी के विषयों को लेकर काव्यपाठ किया। विनीत चौहान के उदयपुर जिले के ऊंठाला (वल्लभनगर) में युद्ध में शक्तावत व चुंडावत में हरावल में रहने की प्रतिस्पर्धा के दृष्टांत का प्रभावी वर्णन किया। इन काव्यपाठ से मानों लोकभवन में राजस्थानी वीरता का इतिहास गूंज उठा।

सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समारोह में राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय सहसंयोजक चन्द्रकान्त, भाजपा नेता डॉ. विजय विप्लवी व दीपक डांगी मौजूद थे।

No comments