Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

तरुण खटीक की हत्या के दोषियों को फांसी और सीबीआई जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भीलवाड़ा -दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या और मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में आज जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर क...


भीलवाड़ा -दिल्ली के उत्तम नगर में होली के पर्व पर हुई तरुण खटीक की जघन्य हत्या और मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में आज जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और दोषियों को कठोरतम दंड देने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मात्र पानी के गुब्बारे लगने जैसे मामूली विवाद को लेकर 26 वर्षीय युवक तरुण खटीक की 20 से 25 लोगों की भीड़ ने सरेआम पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमलावरों की इस क्रूरता ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर एक विशेष समुदाय और जिहादी मानसिकता से प्रेरित थे, जिन्होंने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।

जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की संख्या 25 के करीब थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल 6-7 लोगों को ही गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी अभी भी फरार हैं, जिससे पीड़ित परिवार की सुरक्षा खतरे में है। यह पूरी घटना संविधान विरोधी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करती है।

ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं - (1) मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए, (2) दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो, (3) मुख्य अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए और उनकी संपत्ति कुर्क की जाए। (4) पीड़ित परिवार को पर्याप्त पुलिस सुरक्षा और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर, पवन बैरवा, शंभू कीर, नारायण रेगर, भगवती चंदेलिया, प्रेम शर्मा आदि उपस्थित थे, जिन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए तरुण को न्याय दिलाने की मांग की।


No comments