उदयपुर /28 मार्च. समाज के गरीब, असहाय जरुरतमंद की सेवा एवं रक्तदान के माध्यम से जिंदगी बचाने के लोकमित्र ब्लड बैंक के निरंतर 30 वर्षों के प्...
उदयपुर /28 मार्च. समाज के गरीब, असहाय जरुरतमंद की सेवा एवं रक्तदान के माध्यम से जिंदगी बचाने के लोकमित्र ब्लड बैंक के निरंतर 30 वर्षों के प्रयास प्रशंसनीय है। डा महेन्द्र श्रीमाली थेलेसिमिया बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रयास और बाल आयुष फाउंडेशन बंगलुरु के सान्निध्य में बोनमेरो ट्रांस्प्लांट संबंधी स्वास्थ्य शिविर बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। मानव सेवा का कार्य बहुत ही कठिन है रक्तदान करना और करवाना आज भी लोगों में डर के कारण अत्यंत दुष्कर है।ये विचार बाबु लाल खराडी़, मंत्री, राजस्थान सरकार ने व्यक्त किए। वे लोकमित्र ब्लड बैंक एवं थेलेसिमिया रिसर्च सेंटर एवं बाल आयुष फाउंडेशन बंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में बाल चिकित्सालय महाराणा भूपाल हास्पिटल सभागार में आयोजित सेमिनार एवं रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदाता बहुत पुनीत कार्य कर हैं जिसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा राहुल जैन, प्राचार्य एवं नियंत्रक, महाराणा भूपाल चिकित्सालय संयुक्त संघ ने की जबकि अधीक्षक डा आर एल सुमन विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में लोकमित्र ब्लड बैंक के अध्यक्ष डा महेन्द्र श्रीमाली ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डा श्रीमाली ने इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदाता और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए लोकमित्र ब्लड बैंक के सेवा कार्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर मंत्री बाबूलाल खराडी़ ने 79 बार रक्तदान करने एवं अपने पुत्र के 18 वर्ष पूर्ण होते ही रक्तदान की पारिवारिक कर्तव्य निभाने पर अमित सुखवाल ,आर्य मन सुखवाल, आराध्य सुखवाल को सम्मानित कर शुभारम्भ किया।
20 वर्षों से नियमित रक्तदान शिविर करने पर गोलछा पॉली क्लीनिक के यशवंत पालीवाल, रोटरी क्लब के सहायक प्रांतपाल राजेश चुघ,तेरापंथ युवक परिषद के भूपेश जी खमेसरा अशोक चोरडिया ,विनोद मांडोत, मेवाड़ पॉलीटेक्स के रमेश शर्मा, प्रजापति युवा शोसल ग्रुप के मांगी लाल प्रजापत, स्व भरत सिंह जी उप प्रधान स्मृति संस्थान के कार्तिक सिंह सौदा, आरंभ ग्रुप के पंकज चौधरी, बाहुबली युवा मंच के पारस कोठारी, मुकेश दर्जी, सेवा उदयपुर के मुकेश शर्मा, डॉ शिव वर्मा, चारण समाज संघ के अध्यक्ष डॉ एन एस देवल, कुंडा राजसमंद के नरेन्द्र सि़ह डुलावत , देवेन्द्र सिंह डुलावत, ए एस जी आई हास्पिटल के प्रताप सिंह खरवड़ , महावीर प्रसाद सांखला, सुभाष चंद्र खारोल,उमेश जांगीड़ , ओ पी सैनी, रक्तदाता युवा वाहिनी के सेवा सदस्य, हनी कुमावत, साधना सोनी, सोनू वर्मा सहित लगभग 80 रक्तदाता और संगठनों का मंत्री बाबूलाल खराडी़, डा राहुल जैन, डा आर एल सुमन ने स्मृति चिन्ह, उपरणा , प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सुश्री कृति जोशी एवं श्री राजेश बाल आयुष फाउंडेशन बंगलुरु ने थेलेसिमिया बच्चों की बोनमैरो हेतु स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर अमित सुखवाल, भूपेश खमेसरा, यशवंत पालीवाल, रमेश शर्मा आदि ने ब्लड बैंक की सेवाओं पर संस्मरण व्यक्त किए। आभार डॉ सुरेश डांगी ने व्यक्त किया जबकि अशोक कुमावत, उदय लाल डांगी, सलमान कुरेशी, रजनी इरोस, खुश कुमार ने कार्यक्रम संयोजन किया।

No comments