उदयपुर, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे जहां सिटी स्टेशन पर शहर जिला अध्यक्ष गजपा...
उदयपुर, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे जहां सिटी स्टेशन पर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
स्टेशन पर उतरते ही मेवाड़ी पाग धारण करा भारत माता की जयकारे के साथ शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सामर, शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी, डॉक्टर पंकज बोराणा व देवीलाल सालवी, जिला मंत्री तुषार मेहता, अशोक शर्मा मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया भावना बोराणा केपी सिंह चुंडावत गौरव शर्मा सुरेश वैष्णव ध्रुव श्रीमाली सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनको ऊपरना पहना कर स्वागत किया। सिटी स्टेशन से प्रदेश अध्यक्ष सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर अल्प विश्राम के पश्चात रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंच उदयपुर के पावन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जल अभिषेक एवं महाआरती कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की ।
इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सानिध्य में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिँह दिग्पाल सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं समाजजनो की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान महाकालेश्वर के जल अभिषेक एवं महाआरती के माध्यम से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

No comments