उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा, उदयपुर द्वारा सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति एवं शहीद हेमू कालाणी युवा मंच की सहभागिता से शहर मे 10 स्थानों पर स...
उदयपुर। भारतीय सिन्धु सभा, उदयपुर द्वारा सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति एवं शहीद हेमू कालाणी युवा मंच की सहभागिता से शहर मे 10 स्थानों पर सिन्धी बाल संस्कार शिविर लगाये जाएगे।
सिन्धु सभा उदयपुर के जिला अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं महामंत्री विजय आहुजा ने बताया कि सिन्धु सभा के संरक्षक नानकराम कस्तूरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिन्धु सभा की कोर कमेटी की तैयारी बैठक शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की गई।
सभा के प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म अवकाश मे 20 मई से शहर मे 10 स्थानों पर सिन्धी बाल संस्कार की कक्षाएं प्रारंभ होगी। इस वर्ष एक हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है। शिविरों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सिन्धी संस्कृति एवं बोली से जोड़ना है। बच्चे खेल खेल मे सनातन धर्म संस्कृति एवं देश भक्ति के पाठ सीखेंगे। मां ने जिस बोली मे लोरी सुनाई थी उस बोली को कैसे भूल जाएं। पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को अपने ईष्ट देव श्री झूलेलाल, सिन्ध के महापुरुष एवं वीर शहीदों की जीवनी के पाठ पढाये जाएंगे।
सभा के उपाध्यक्ष सुनील शिकारपुरी एवं मनोज कटारिया ने बताया कि सिन्धु सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनोहर कालरा ने कहा कि इस प्रकार के सिन्धी बाल संस्कार शिविरों की महती आवश्यकता है। यहां पर बच्चे सिन्धी खान-पान, सिन्धी त्योहार, संगीत, लोकनृत्य और सिन्धी कहावतें आदि का ज्ञान प्राप्त करते हैं। सिन्धु सभा के सलाहकार प्रताप राय चुग ने कहा कि वर्तमान समय में यह स्पष्ट है कि समाजिक स्तर पर आत्मविश्वास,समाज के प्रति सेवा कार्य करने का दृष्टिकोण जाग्रत करने के लिए सिन्धी बाल संस्कार शिविर बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।
बैठक में सुनील शिकारपुरी, मनोज कटारिया, सुरेश खुराना, कमल तलरेजा, भगवान दास सचदेव, किशन अछवानी, दीपक रंगवानी, रमा खियिणी, लज्जा रामेजा, शालू बिलोची, प्रेम तलरेजा, कमलेश चौनानी अशोक कथुरिया, प्रदीप अछपाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया ने किया धन्यवाद डॉ मनोहर कालरा ने दिया।
.jpg)
No comments